Public App Logo
चंबल में मुरैना के नगरा घाट से बहा स्टीमर, भिंड के कछपुरा घाट पर किनारे लगा, यात्रियों ने ली राहत की सांस👇 बता दें कि नगरा घाट से चले स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था, इसके बाद बीच धार में डीजल भी खत्म हो गया, जिसके कारण स्टीमर का इंजन बंद हो गया और वह अनियंत्रित होकर बहने लगा। हालांकि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम चंबल में उतर गई थी, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही स्टीमर लगभग 8 किमी दूर भिंड के कछपुरा घाट पर किनारे लग गया। स्टीमर में तकरीबन एक सैकड़ा लोग व 50 दुओएहिया वाहन लोड थे। - Morena Nagar News