बीजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने वडोदरा के 35 वर्षीय सांसद हेमांग जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या की जगह ली है। जोशी की नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का हिस्सा है। इसी फेरबदल में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर संगठन में वापसी हुई है।
हेमांग जोशी का जन्म 31 जनवरी 1991 को पोरबंदर में हुआ। उन्होंने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की है और महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, वडोदरा से जुड़े रहे हैं। वह 2008 से 2021 तक विश्वविद्यालय से जुड़े रहे। उन्होंने छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2013 में वह बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी से जुड़े।
#HemangJoshi #BJYM #BJP #NitinNabin #TejasviSurya SmritiIrani BJPYouthWing BJPNationalTeam
Korba, Korba | Aug 18, 2026