मृतका नव विवाहिता ने एक सरकारी टीचर की पत्नी थी बताया जा रहा है वायरल सुसाइड नोट में लिखा है कि "थैंक यू प्रशांत इतनी खूबसूरत सी लाइफ देने के लिए। मैंने कुछ में जिंदगी जीनी चाही थी और आपके साथ मैंने बहुत अच्छी सी जिंदगी जी भी। आज तक का मेरे लिए आपका प्यार आपके लिए मेरा प्यार बहुत सारा था यार। अब जब मेरी गलती की वजह से सब खत्म हो चुका है। इस बात के लिए आप दोषी नहीं हो मैंने खुद ने ही सब खराब कर दिया, शायद सही करने की चाह में पर सब बिगड़ गया यार। सब अपने साथ-साथ किसी और की लाइफ़ बर्बाद कर दी यार मैंने। सही बोल रहे थे आप की मैं ही हूँ दोषी सबके लिए। खुद को माफ नहीं कर पा रही हूं। सब छोड़कर बस यही अच्छा था। आपका और मेरा सफर बहुत अच्छा रहा यार कितनी खुश थी मैं, आपसे एक शक ने सब बर्बाद कर दिया। कितने अच्छे दोस्त बन गये थे हम दोनों सब मेरी वजह से खराब हो गया। आई लव यू यार। खुश रहना प्लीज हमेशा। वैसे कंगाली लेकर आई थी आपके जीवन में और आपकी खुशियां लेकर जा रही हूँ सही बोला था आपने"।
मृतका के परिजनो ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
Weir, Bharatpur | Sep 30, 2026