Public App Logo
Profile Picture

भरतपुर तक न्यूज

@usr10636900
566Followers
0Following
पीताम्बरा पीठ माता एक्सप्रेस शुरू
भरतपुर। राजस्थान रोडवेज के भरतपुर डिपो ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए ‘पीताम्बरा पीठ माता एक्सप्रेस’ सेमी-डीलक्स बस सेवा शुरू की है। यह बस भरतपुर से दतिया तक संचालित होगी। बस रूपबास, सरेंधी, सैपऊ, धौलपुर, मुरैना और डबरा होते हुए दतिया पहुंचेगी। नई सीधी बस सेवा से पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को खास सुविधा मिलेगी।
🔴 बयाना: बांध बरैठा ईको-सेंसिटिव जोन में रिसॉर्ट पर नियमों के उल्लंघन का आरोप
🔴 विधायक की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रिसॉर्ट का निरीक्षण
🔴 एसीएफ महेश शर्मा ने मौके पर जांच कर तैयार की प्रारंभिक रिपोर्ट
🔴 करीब 40 एकड़ राजस्व भूमि पर रिसॉर्ट संचालित होने की जानकारी
🔴 रिसॉर्ट परिसर में टिनशेड, किचन-रेस्टोरेंट और 6 कमरों का निर्माण मिला
🔴 स्विमिंग पूल, विला, सर्वेंट रूम, रिसेप्शन और हॉल सहित पक्के निर्माण मिले
🔴 करीब 44 नए कमरे-कॉटेज बनाए जाने की तैयारी का भी खुलासा
🔴 वन विभाग के अनुसार वर्ष 2017 से रिसॉर्ट का निर्माण जारी
🔴 रिसॉर्ट ईको-सेंसिटिव जोन में आने की वन विभाग की रिपोर्ट
🔴 प्रारंभिक रिपोर्ट जिला कलेक्टर और एसडीएम बयाना को भेजी गई
🔴 एसडीएम अलका श्रीवास्तव बोलीं—मेरे कार्यकाल में निर्माण की कोई स्वीकृति नहीं
🔴 पूर्व अनुमति के दस्तावेज मिले तो होगी तकनीकी जांच—एसडीएम
🔴 राजस्व विभाग की विशेष टीम दस्तावेजों और निर्माण का करेगी मिलान
🔴 जांच रिपोर्ट बांध बरैठा ईको-सेंसिटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी के समक्ष रखी जाएगी
🔴 रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना
🔴 भरतपुर: सेवर बाइपास पर भीषण जाम से हाहाकार
🔴 मरम्मत कार्य के चलते हाईवे बाइपास पर करीब 5 किमी लंबा जाम
🔴 जाम में आमजन के साथ जिला कलेक्टर कमर चौधरी भी घंटों फंसे
🔴 बिना पुख्ता ट्रैफिक डायवर्जन के शुरू हुआ मरम्मत कार्य
🔴 वाहनों की रफ्तार थमी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान
🔴 जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन के भी छूटे पसीने
🔴 घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को कराया गया सुचारू
🔴 ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
🔴 निर्माण कार्य से पहले रूट डायवर्जन और अतिरिक्त पुलिस बल की मांग
🔴 आमजन ने भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए ठोस ट्रैफिक प्लान की उठाई मांग
भरतपुर से दतिया के लिए शुरू हुई ‘पीताम्बरा पीठ माता एक्सप्रेस’, श्रद्धालुओं को मिलेगी सीधी बस सेवा
भरतपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के भरतपुर डिपो ने श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘पीताम्बरा पीठ माता एक्सप्रेस’ नाम से नई सेमी-डीलक्स बस सेवा शुरू की है। यह बस भरतपुर से मध्य प्रदेश के दतिया तक संचालित होगी। बस सेवा शुरू होने से दतिया स्थित प्रसिद्ध पीताम्बरा पीठ माता मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
नई बस सेवा भरतपुर से ग्वालियर होते हुए दतिया तक जाएगी। इस दौरान बस रूपबास, सरेंधी, सैपऊ, धौलपुर, मुरैना और डबरा सहित प्रमुख कस्बों एवं शहरों से होकर संचालित होगी। इससे भरतपुर के अलावा मार्ग में आने वाले क्षेत्रों के यात्रियों को भी दतिया और ग्वालियर के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
RSRTC द्वारा संचालित यह 2×2 सेमी-डीलक्स बस यात्रियों के लिए अपेक्षाकृत आरामदायक यात्रा का विकल्प होगी। विशेष रूप से धार्मिक यात्राओं के दौरान दतिया जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस सेवा उपयोगी साबित होने की उम्मीद है।
नई सेवा से भरतपुर और दतिया के बीच सीधा सड़क परिवहन संपर्क मजबूत होगा। साथ ही ग्वालियर-दतिया की ओर जाने वाले यात्रियों को भी एक अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने खुशी जताई है और रोडवेज से इस रूट पर समय-सारणी एवं सेवा को नियमित बनाए रखने की मांग की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=भरतपुर nis:value=भरतपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rsrtc nis:value=RSRTC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धौलपुर nis:value=धौलपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मुरैना nis:value=मुरैना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्वालियर nis:value=ग्वालियर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/>
स्कूल में टीसी लेने गई पूर्व छात्रा को फुसलाकर ले गया शिक्षक, ऑनलाइन 4 दिन की छुट्टी डालकर फोन किया बंद
​अलवर | विजय मंदिर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) कटवाने आई एक पूर्व छात्रा को उसी स्कूल का शिक्षक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के बाद आरोपी शिक्षक ने ऑनलाइन 4 दिन की छुट्टी का आवेदन किया और अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया।  
​चचेरे भाई को चकमा देकर दूसरे गेट से निकली छात्रा..........
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे छात्रा अपने चचेरे भाई के साथ टीसी कटवाने स्कूल गई थी। चचेरे भाई ने छात्रा को स्कूल के मुख्य गेट पर छोड़ दिया और बाहर ही इंतजार करने लगा। इसी दौरान छात्रा भाई को चकमा देकर दूसरे गेट से बाहर निकल गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।  
​स्कूटी से जाते दिखे दोनों, पुलिस जांच में जुटी...........
जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिक्षक भूपेंद्र यादव (पुत्र राकेश यादव, निवासी राठ नगर, अलवर) बुधवार सुबह 8 बजे स्कूल पहुंचा था। छात्रा के स्कूल पहुंचते ही वह जरूरी काम का बहाना बनाकर दूसरे गेट से बाहर निकला। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ स्कूटी पर जाते देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिक्षक और उसके पिता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक का मोबाइल बंद मिला और उसके पिता ने भी कॉल रिसीव नहीं किया।  
​2023 से कार्यरत था शिक्षक..............
स्कूल प्रिंसिपल के अनुसार, आरोपी शिक्षक भूपेंद्र दिसंबर 2023 से इस स्कूल में कार्यरत है। छात्रा ने सत्र 2025-26 में इसी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी और दोनों स्कूल के समय से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे। घटना के दिन शिक्षक थोड़ी देर क्लास में रुकने के बाद चला गया था और उसने ऑनलाइन 4 दिन की छुट्टी डाल दी थी। विजय मंदिर थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
🔴 भरतपुर: नदबई वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
➡️ NH-21 पर अवैध लकड़ी से भरा ट्रक जब्त
➡️ डीएफओ पी. बालामुरुगन के निर्देशन में कार्रवाई
➡️ नदबई वन अधिकारी नरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई
➡️ एक महीने में अवैध लकड़ी परिवहन के 7 वाहन जब्त
➡️ 3 ट्रक, 1 टाटा वाहन और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल
➡️ अवैध खनन पर भी वन विभाग की कार्रवाई
➡️ पत्थरों से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पकड़ीं
➡️ सभी जब्त वाहनों पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई जारी
ग्राम पंचायत बछामदी  ( नदबई)-- एक लैपटॉप को लेकर सरपंच प्रतिनिधि व रोजगार सहायक में हुआ विवाद, 
ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल ऑडियो की भरतपुर तक न्यूज नहीं करता पुष्टि
🔴 भरतपुर: पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सीएम भजनलाल का संवाद
➡️ सेवा संकल्प अभियान के तहत जयपुर में आयोजित हुआ सम्मेलन
➡️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत प्रशासकों से किया संवाद
➡️ वीसी के जरिए लुधावई ग्राम पंचायत प्रशासक गौरव सरपंच से की बातचीत
➡️ गौरव सरपंच ने लुधावई में रेलवे अंडरपास निर्माण की दी जानकारी
➡️ शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर किए गए नवाचार भी बताए
➡️ मुख्यमंत्री ने गांवों के विकास को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया
➡️ बोले- गांवों के विकास से 2047 तक विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार
➡️ सरपंचों से एक-दूसरे के विकास कार्यों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
➡️ कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कमर चौधरी सहित अधिकारी रहे मौजूद
➡️ जिलेभर के सरपंच, ग्राम पंचायत प्रशासक एवं जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित
अंडर-14 स्टेट बॉक्सिंग में आयुष सोगरवाल ने जीता स्वर्ण पदक

भरतपुर। अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में राजस्थान बोर्ड, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भरतपुर के होनहार बॉक्सर आयुष सोगरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। आयुष की इस उपलब्धि से भरतपुर जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है।

आयुष सोगरवाल, पिता जितेंद्र सिंह, मूल रूप से गांव नगला जीवना के रहने वाले हैं और वर्तमान में रूधिया नगर, भरतपुर में निवास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में आयुष ने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बॉक्सिंग कोच इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली ने बताया कि आयुष पिछले करीब एक वर्ष से महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक साधु आश्रम, जघीना गेट, भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेंद्र कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में निशुल्क बॉक्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप आयुष ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

आयुष की सफलता पर भरतपुर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह फौजदार, साधु आश्रम अध्यक्ष स्वामी दयानंद, इंजीनियर घमंडी सिंह नहारौली, भगवान सिंह गुर्जर, रूपेंद्र लुलहारा, डॉ. देवेंद्र भारद्वाज, लखन शर्मा, बंटू सरपंच, ओमवीर सरपंच, लाल सिंह सरपंच सुनारी, सूरजभान अभौर्रा, उदय गुर्जर पार्षद, कमलेश रोतवार, परशुराम पीटीआई, पुष्पेंद्र जघीना सहित बॉक्सर दीपक सोलंकी, बॉक्सर सचिन आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए आयुष को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🔴 नदबई: भीषण सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत
➡️ झौरोल गांव के पास गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ हादसा
➡️ बाइक से खेत जा रहा था कटारा निवासी कुलदीप
➡️ तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
➡️ हादसे में कुलदीप के सिर, हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें
➡️ नदबई अस्पताल से गंभीर हालत में भरतपुर किया गया रेफर
➡️ भरतपुर ले जाते समय रास्ते में कुलदीप ने तोड़ा दम
➡️ परचून की दुकान चलाकर परिवार का करता था भरण-पोषण
➡️ मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गया
➡️ युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
➡️ गांव में शोक की लहर, अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
🔴 भरतपुर: ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित
➡️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से प्रदेश के युवाओं से किया संवाद
➡️ प्रदेशभर के 4091 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान किए
➡️ भरतपुर जिले के 143 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र किट सौंपे गए
➡️ कलक्ट्रेट सभागार में वीसी के माध्यम से हुआ लाइव कार्यक्रम
➡️ चिकित्सा, आयुर्वेद, उच्च शिक्षा, पशुपालन, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक शामिल
➡️ कौशल विकास, यूनानी चिकित्सा, आयोजना एवं प्रशासनिक विभाग के कार्मिकों को भी नियुक्ति पत्र
➡️ मुख्यमंत्री ने 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई
➡️ कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर शहर राहुल सैनी सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
🔴 भरतपुर: उच्चैन में खेतों में मिला 67 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव
➡️ जयचौली गांव निवासी रमेश का खेतों में मिला शव
➡️ गुरुवार सुबह पेंशन का काम कराने भरतपुर गए थे रमेश
➡️ देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने की तलाश
➡️ रातभर तलाश के बाद भी नहीं मिला था कोई सुराग
➡️ शुक्रवार सुबह खेतों में अचेत अवस्था में मिला रमेश
➡️ सूचना पर उच्चैन थाना पुलिस पहुंची मौके पर
➡️ साक्ष्य जुटाने के लिए MOB और डॉग स्क्वायड बुलाया
➡️ आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
➡️ बेटे राजवीर ने जताई हत्या की आशंका
➡️ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया
➡️ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
➡️ पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच से मौत के कारण होंगे स्पष्ट
➡️ पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी
गांधी जयंती की झलक.... वैर में कांग्रेस और बीजेपी एक साथ मनाते नजर आए
भरतपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पोस्ट से सियासी हलचल, पार्टी नेतृत्व पर साधा निशाना
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और तल्ख पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा कि उन्होंने जीवन में हमेशा अपने इष्ट गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही फैसले लिए हैं।
विश्वेंद्र सिंह ने पोस्ट में कहा कि कुछ “छुटभैये और तथाकथित नेताओं” द्वारा दिए गए अनर्गल बयानों से उनके कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और उनका अंतरमन भी दुखी एवं व्यथित है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया, यदि उसी पार्टी ने उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का यह सिला दिया है तो वे अंदर से बहुत आहत हुए हैं।
उन्होंने अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपने उसूलों और आदर्शों से समझौता नहीं किया। साथ ही मौजूदा “चापलूसी की परंपरा” को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी की बात कही।
विश्वेंद्र सिंह ने लिखा कि यदि सच को सच कहना और गलत व झूठ का साथ नहीं देना पाप है, तो वे यह काम हर बार करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं न गलत करता हूं, न ही गलत सहन करता हूं।”
पोस्ट में उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन को जनता की देन बताते हुए कहा कि उनका जीवन खुली किताब और बेदाग है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं, मतदाताओं, क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों के लिए जीवन समर्पित करने की बात कही।
सबसे अहम बात में विश्वेंद्र सिंह ने लिखा कि “ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है” और अपने पुरखों के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए पार्टी नेतृत्व को “अलविदा” कहने में ही अपनी भलाई समझते हैं।
उन्होंने अंत में लिखा कि शायद अब वे पार्टी की “गलत रीति-नीति” के साथ कदमताल नहीं कर पाएंगे। पोस्ट के साथ उन्होंने राहुल गांधी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली को भी टैग किया है।
विश्वेंद्र सिंह की इस पोस्ट के बाद राजस्थान कांग्रेस, खासकर भरतपुर की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा की है या यह नाराजगी के बीच दिया गया राजनीतिक संदेश है, यह आगे उनके अगले कदम से स्पष्ट
<nis:link nis:type=tag nis:id=bharatpur nis:value=Bharatpur nis:enabled=true nis:link/> : विश्वेन्द्र सिंह ने किया कांग्रेस छोड़ने का ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी
वृद्ध जन्म दिवस पर अपना घर सेवा समिति के द्वारा वृद्धो का किया गया सम्मान..........
फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी में शामिल हुईं बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत, छात्राओं को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
बयाना। देवनारायण राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बयाना में आयोजित फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम में बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने नई छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय में अध्ययन के साथ अपने व्यक्तित्व विकास और लक्ष्य निर्धारण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं अंतिम वर्ष की छात्राओं को उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने सपनों और लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ें तथा आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल करें।
🔴 भरतपुर: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर पुलिस ने ली सामूहिक शपथ
➡️ वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा के प्रति जिम्मेदारी निभाने का लिया संकल्प
➡️ कार्यालय में आयोजित हुआ सामूहिक शपथ कार्यक्रम
➡️ भरतपुर पुलिस ने वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुरक्षित जीवन की कामना की
➡️ आपात स्थिति या वरिष्ठ नागरिक की सहायता के लिए हेल्पलाइन 14567 पर संपर्क की अपील
➡️ पुलिस ने समाज से वृद्धजनों के सम्मान और सुरक्षा में सहयोग की अपील की
हलैना: बाई गांव में बाजरे की कड़बी में लगी आग
करीब तीन बीघा फसल जलकर राख, किसान को भारी नुकसान
आग लगते ही ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
आग लगने के कारणों का फिलहाल नहीं चल सका पता
ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर मुआवजे की मांग की
सीकर: सीएम भजनलाल शर्मा ने किए बाबा खाटू श्याम के दर्शन
➡️ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीकर में खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन-पूजन किए।
➡️ सीएम ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
➡️ मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि बाबा श्याम की असीम कृपा राजस्थानवासियों पर सदैव बनी रहे।
➡️ राजस्थान के निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ने की भी कामना की।
➡️ सीएम भजनलाल शर्मा बोले—“हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।”
“तेरे जैसा यार कहां!”
राजेन्द्र राठौड़ की भावुक पोस्ट
“तेरे जैसा यार कहां!”
लोहागढ़ (भरतपुर) के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
आपकी स्मृतियां सदैव हमारे दिलों में जीवंत रहेंगी।
राजस्थान के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोशल मीडिया पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगंबर सिंह की जन्म जयंती पर भावुक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा।
घोड़ा पछाड़ सांप लंबाई देखकर.....
धौलपुर: रिटायरमेंट के दिन चंबल नदी में पटवारी के डूबने से मचा हड़कंप!
पितरों को तर्पण करने बेटे के साथ चंबल नदी पहुंचे थे पटवारी मोहनलाल गुप्ता, नदी किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरे,
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
गोताखोरों की टीम ने संभाला मोर्चा
चंबल नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही परिवार भी मौके पर पहुंचा
मोहनलाल गुप्ता की तलाश में पुलिस और गोताखोर लगातार चंबल नदी में जुटे हुए हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जमा है।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
ऐतिहासिक जीत: भारत ने वनडे इतिहास में पहली बार चेज किया 400+ का स्कोर, शुभमन गिल ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने 52 साल के वनडे इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। भारत ने पहली बार 400 रन से अधिक के विशाल लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है।  
वेस्टइंडीज ने खड़ा किया था 405 रनों का पहाड़
गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।  
शुभमन गिल का महा-तूफान: जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक
406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। गिल ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।  
उन्होंने महज 117 गेंदों पर 200 रन का आंकड़ा पार किया।  
गिल 133 गेंदों पर 223 रन बनाकर नाबाद रहे।  
अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 26 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।  
रोहित शर्मा का 35वां शतक और मजबूत साझेदारी
कप्तान शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 255 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। रोहित शर्मा ने भी अपने वनडे करियर का 35वां शतक जमाते हुए 101 रनों की शानदार पारी खेली।  
भारत ने 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया लक्ष्य
रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को जीत के पार पहुंचाया। गायकवाड़ 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने महज 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 406 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
भरतपुर। भुसावर उपखंड के छौकरबाड़ा कलां में दो पक्षों में हुआ विवाद। जमकर हुई मारपीट। खेड़ली मोड़ थाने में कराया मामला दर्ज........