BAGHPAT DESK : बागपत के विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा और कहासुनी हो गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
सीट से उठकर अधिकारियों के पास पहुंचने पर हुआ विवाद
किसान दिवस के दौरान भारतीय किसान संघ के कुछ कार्यकर्ता अपनी कुर्सियों से उठकर अधिकारियों के पास पहुंच गए। इस पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीट पर बैठकर ही अपनी समस्या रखने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
अपनी समस्या पहले रखने को लेकर भी किसानों के बीच नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ता देख अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराया।
लंपी वायरस का टीका और फसल मुआवजे की म
Baghpat, Bagpat | Aug 19, 2026