बागपत: चोरी के मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण, थर्ड डिग्री और ₹40 हजार रिश्वत के आरोपों को बताया निराधार
बड़ौत
16 अगस्त 2026 को वादी निशान्त जैन ने थाना बड़ौत में सूचना दी थी कि उसकी दुकान से उसके नौकर सोनू और राजकुमार द्वारा कुछ सामान चोरी कर लिया गया है।
🔹 पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान चोरी गया सामान दोनों के घर से बरामद कर लिया गया।
🔹 शेष सामान के मूल्य की धनराशि भी वादी को अदा कर दी गई।
🔹 इसके बाद दोनों पक्ष थाना बड़ौत पहुंचे और आपसी सहमति से समझौते संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
पुलिस ने थर्ड डिग्री देने और ₹40,000 रिश्वत लेने के आरोपों को पूरी तरह असत्य, निराधार एवं भ्रामक बताया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की गई है।
Baghpat Police
#बागपत #बड़ौत #Baghpat #Baraut #Police #UPPolice #NewsUpdate
Baghpat, Bagpat | Aug 19, 2026