#अतरौली|| कुएं में गिरी नीलगाय, ग्रामीणों ने दिखाई मानवता; पूर्व प्रधान समेत ग्रामीणों ने घंटों रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला, जंगल में छोड़ा,अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के थाना गोधा अंतर्गत अहरौली गांव में 5 अक्टूबर की रात एक नीलगाय अचानक कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पूर्व प्रधान धर्मवीर मनोज शर्मा ने ग्रामीणों को एकत्र कर नीलगाय को बाहर निकालने की जिम्मेदारी संभाली। रस्सियों और लकड़ी के सहारे कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान मनोज शर्मा, मोनू शर्मा, रूपेंद्र शर्मा और कपिल शर्मा समेत ग्रामीणों ने सहयोग किया। बाद में नीलगाय को सुरक्षित जंगल की ओर छोड़ दिया गया।
#Aligarh #Atrauli #NilgaiRescue #Humanity #ViralNews
Koil, Aligarh | Oct 6, 2026