रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड: कन्हैयालाल समेत आरोपियों के अवैध ठिकानों पर चला बुलडोजर
प्रतापगढ़/छोटी सादड़ी। रेंजर प्रतापसिंह चुण्डावत हत्याकांड के बाद पुलिस और वन विभाग ने बुधवार को आरोपियों के कथित अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की। एसपी विशाल जांगिड़ के निर्देशन में संयुक्त टीम ने गिरफ्तार और फरार आरोपियों से जुड़े अतिक्रमणों को हटाया। पुलिस के अनुसार आरोपी दिनेश मोग्या के सरकारी व बेनामी भूमि पर किए अतिक्रमण हटाए गए। फरार आरोपी लालू मोग्या के वन भूमि पर बने कच्चे मकान को ध्वस्त कर अवैध बिजली कनेक्शन काटा गया। प्रकाश धाकड़ और विक्रम धाकड़ के कब्जे वाली भूमि से भी अतिक्रमण हटाया गया। मुख्य आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा के कथित मकान को भी ध्वस्त किया गया।
#Pratapgarh #ChhotiSadri #RangerMurderCase #PratapSinghChundawat #PoliceAction