5 माह से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, MD बनाने के केमिकल पाउडर और 5 ग्राम MD मामले में पुलिस की कार्रवाई
अरनोद थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में पांच माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अफजल उर्फ भुरू पुत्र अयुब खान, निवासी नौगांवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को खेत स्थित कुएं पर दबिश देकर 7 किलो 387 ग्राम प्रतिबंधित केमिकल पाउडर और 5 ग्राम एमडी बरामद की गई थी। मामले में आबिद खान को गिरफ्तार किया गया था। जांच में अजहर और समीर की गिरफ्तारी के बाद अफजल की संलिप्तता सामने आई। 29 सितंबर को उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
#Pratapgarh #Arnod #RajasthanPolice #CrimeNews #DrugCrime NDPSAct PoliceAction