एसपी की जनसुनवाई में उठा हेलमेट का मुद्दा: बोले- एक साल में हादसों ने ली 350 जान, 29 हत्याएं भी हुईं
डूंगरपुर। सदर थाने में बुधवार को एसपी मनीष कुमार ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। सुरक्षा सखियों ने पहचान को लेकर पुलिसकर्मियों की उदासीनता की शिकायत की, जिस पर एसपी ने सूची तैयार कर उनकी समस्याओं की सुनवाई के निर्देश दिए। ददोड़िया स्कूल में बार-बार चोरी और घर से लाखों के जेवर चोरी के मामलों में लोगों ने खुलासे की मांग की। एसपी ने जांच और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हेलमेट चालान को लेकर सवालों पर एसपी ने कहा कि सड़क हादसों में एक साल में 350 लोगों की मौत हुई, जबकि 29 हत्या के मामले सामने आए। उन्होंने हेलमेट और सड़क सुरक्षा को जरूरी बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की।
#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #SP #Police PublicHearing RoadSafety