Public App Logo
डीएम - एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश शाहजहांपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस, जनता दर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर निस्तारण की कार्रवाई पूरी की जाए।उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण शिकायतकर्ता से बात करके किया जाए, जिससे वह निस्तारण से संतुष्ट हो। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर प्रभात कुमार राय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। - Shahjahanpur News