Public App Logo
चार बार किया आवेदन, लेकिन नही मिल पाया आवास, ग्रामीण बोले-राजाराम को आवास मिल जाता तो आज राजन और आरव सबके बीच होते पहले राजाराम की बात को सुनें, जिनकी कच्ची दीवार गिरी, फिर एसडीएम पुवायां ने क्या कहा,वो भी सुनिए शाहजहांपुर -पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात में राजाराम के मकान की कच्ची दीवार राजन के मकान पर गिरी ।राजन का मकान का लेंटर गिरा और उसमे दबकर राजन और उनके भतीजे आरव की मौत हो गई। जबकि आरव की मां काजल घायल हैं। राजाराम ने बताया कि हम पत्नी और चार बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। उन्होंने चार बार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पाने के लिए आवेदन किया, आनलाइन भी आवेदन किया, लेकिन कुछ नही हुआ, हताश होकर दो साल से चुप होकर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनको आवास मिल जाता तो शायद ये हादसा न होता। आवेदन वाली बात जब एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज को पता हुई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कराएंगे, बंडा ब्लाक से भी जानकारी जुटाई जाएगी, अगर कहीं भी लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। - Shahjahanpur News