Public App Logo
Profile Picture

S.k Adarsh Mishra

@adarshmishra6388
1110Followers
1Following
Shahjahanpur : किसान कमजोर नहीं, एकजुट होगा तो उसकी आवाज ऊपर तक जाएगी… हम किसानों की शक्ति बनेंगे और उनका हक दिलाएंगे : संजय गुप्ता

==चिनौर के अवंतीबाई लोधी पार्क में आयोजित हुई किसान स्वाभिमान महासभा।

== जनसभा में संजय गुप्ता ने किसानों की समस्याओं को हर मंच पर उठाने और उनका हक दिलाने की बात कही।

== फसल नुकसान के उचित मुआवजे, खाद की कालाबाजारी और छुट्टा पशुओं की समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का दिया भरोसा।

== महासभा में बड़ी संख्या में किसान और तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Sanjay Gupta- Pipe wale Shray Gupta
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=जागृति nis:value=जागृति nis:enabled=true nis:link/> ग्रुप फाउंडेशन के निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 237 लोगों की हुई जांच

---<nis:link nis:type=tag nis:id=30 nis:value=30 nis:enabled=true nis:link/> मरीज मोतियाबिंद सर्जरी के लिए चिन्हित, 120 लोगों को चश्मे का नंबर दिया गयामोहम्मदी में निःशुल्क होगी सर्जरी

शाहजहांपुर। जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागृति ग्रुप फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को सिटी पार्क स्थित ईश्वर प्रकाश आई क्लीनिक में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। क्लीनिक डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मोहम्मदी की शाखा है। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर के दौरान करीब 237 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच में 120 मरीजों को रिफ्रैक्टिव एरर के आधार पर चश्मे का नंबर दिया गया, जबकि 30 मरीजों को मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। चिन्हित मरीजों को आगे की सर्जरी के लिए डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, मोहम्मदी भेजा गया है। वहां उनकी मोतियाबिंद की सर्जरी निःशुल्क की जाएगी।शिविर में डॉ. तनीषा मित्तल, डॉ. युक्ति अग्रवाल और डॉ. नौरीन बाटुल ने मरीजों की जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, कॉर्निया, रेटिना, बच्चों की आंखों से संबंधित समस्याओं और ओकुलोप्लास्टी से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। मरीजों को आंखों की समस्या को नजरअंदाज न करने और समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराने के लिए जागरूक किया गया।संस्था की अध्यक्ष निधि बहल ने कहा कि आंखें जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और समय रहते जांच व उपचार बेहद जरूरी है। एडमिन उषा मिश्रा ने कहा कि संस्था जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी। कार्यक्रम प्रभारी रेनू अग्रवाल ने शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया। सचिव रिद्धि बहल ने लोगों से आंखों से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की अपील की।अस्पताल के प्रबंधक दीपक त्रिपाठी ने बताया कि डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल लगातार नेत्र रोगों के उपचार के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला मिशन कोऑर्डिनेटर/महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित,वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, रचना चिनारिया, नीति रस्तोगी, बबीता सिन्हा, ममता अग्रवाल, रजनी बहल, सीमा सिंह, नीरू सक्सेना, रम्यता, सुदेश, सुनीता गुप्ता, नीरा श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाठक, डॉ. विमल चौधरी, रचना जौहरी सहित जागृति परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Ridhi Behl
Shahjahanpur : वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ सपा ने निकाला मार्च, तनवीर बोले- चुनाव आयुक्त के खिलाफ जारी रहेगा विरोध....

Tanveer Khan Mohd Shahnawaz Samajwadi Party
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=वोट nis:value=वोट nis:enabled=true nis:link/> के मुद्दे पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, घंटाघर से गांधी भवन तक निकाला पैदल मार्च

--<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्य nis:value=मुख्य nis:enabled=true nis:link/> चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, तनवीर बोले- वोट की सुरक्षा के लिए जारी रहेगा संघर्ष

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी ने रविवार को ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत शहर में पैदल मार्च निकालकर मतदाता सूची और वोट के अधिकार का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मार्च मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए गांधी भवन पहुंचा। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया गया।तनवीर खान ने कहा कि वोट की सुरक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सपा का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, रंणजय सिंह यादव, अनवर उल्ला खान, गायत्री वर्मा, सैयद रिजवान अहमद, नीरज मिश्रा, रामसूरत यादव, विजय सिंह, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल, संजीव कुमार वर्मा, अवधेश कुमार पाल, विकास चंद्र एडवोकेट, मुनेंद्र पाल सिंह यादव, रागिनी सिंह चौहान, कमल किशोर कठेरिया, जितेंद्र प्रसाद गौतम, अरविंद पाल, लखन प्रताप सिंह, आकाश वर्मा, परवेज अंसारी, सरताज खान, नाजिम फारुकी, अजीम खान, मोईन सफदर, किरन कठेरिया, जफरीन, प्रसून कुमार कनौजिया, विनोद वर्मा, आकाश यादव, शादाब खान, सुबहान खान, नीलम, पिंटू यादव, करुणा शंकर दीक्षित, संतोष कुमार पाल, लल्ला सिंह यादव, तय्यब खान, जबर सिंह, राजकुमार शर्मा, पीएल गौतम, मोहम्मद फैसल, छोटे मेंबर, विपिन यादव, विपिन यदुवंशी, तेजपाल यादव फौजी, धर्मवीर यादव फौजी, आसिफ कुरैशी, टिंकू सिंह, गुफरान खान, फैजान खान, अजीज अहमद खान, देवेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, शीशल धवन, खिजर महबूब खान, मोहम्मद तौफीक, अर्पित पाल, अनिल भोजवाल, श्याम सिंह यादव, परमजीत यादव, आदर्श गंगवार, सुनील यादव, रामबाबू प्रजापति, मनोज यादव, अयान खान, सरताज इदरीसी, समर्थ यादव, स्वामित्व यादव, आनंद शुक्ला, अखिलेश यादव, अवनीश यादव, अवनीश कनौजिया, धर्मवीर यादव, तस्लीम कुरैशी, शारिक, शाद, विकास सक्सेना, मोहम्मद इकबाल मंसूरी, साजिद, बबल किशोर वाल्मीकि, हिमांशु गुप्ता, मोनू कुरैशी, राजेश कश्यप, उजैर खान, अमान खान, रफत खान, मुनीर, श्लोक मौर्य, असलम खान, शब्बन अंसारी, मोहित कश्यप, इम्तियाज वली खान, युसूफ खान, साबिर इदरीसी, मोहसिन खान, उदय यादव और जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी शाहनवाज मौजूद रहे।

Tanveer Khan Samajwadi Party Mohd Shahnawaz Akash Verma
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=आंखों nis:value=आंखों nis:enabled=true nis:link/> की रोशनी के लिए फिर मददगार बनेगी उड़ान एक उम्मीद

--<nis:link nis:type=tag nis:id=8 nis:value=8 nis:enabled=true nis:link/> अक्टूबर को हनुमत धाम में लगेगा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए भी रहेगी पूरी व्यवस्था

शाहजहांपुर। जरूरतमंदों को नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 8 अक्टूबर को हनुमत धाम, बिसरात रोड पर नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से पहले भी ऐसे शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार भी आंखों में किसी तरह की समस्या से परेशान लोग शिविर में पहुंचकर नि:शुल्क जांच करा सकते हैं। जांच के दौरान जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होगी, उनके ऑपरेशन और दवाओं की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसके लिए मरीजों को अस्पताल तक ले जाने और ऑपरेशन के बाद वापस छोड़ने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों के बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगा।
Neelam Gupta
Shahjahanpur : तहसील सदर में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं..
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=डीएम-एसपी nis:value=डीएम-एसपी nis:enabled=true nis:link/> ने सुनीं जनसमस्याएं,34 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण, विद्युत विभाग के एसई से अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण

शाहजहांपुर। तहसील सदर में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित हुआ। डीएम और एसपी सौरभ दीक्षित ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की मौके पर जांच कर शिकायतकर्ता से संवाद करते हुए समाधान कराया जाए। निस्तारण के दौरान जियो-टैग फोटो भी लिए जाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=लोकतंत्र nis:value=लोकतंत्र nis:enabled=true nis:link/> बचाओ सप्ताह को लेकर सपा ने की बैठक, मार्च की तैयारियों पर चर्चा

--<nis:link nis:type=tag nis:id=वोट nis:value=वोट nis:enabled=true nis:link/> बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कल  घंटाघर से गांधी भवन तक निकलेगा पैदल मार्च

शाहजहांपुर।समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम मुकरमपुर में बैठक हुई। नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी पैदल मार्च को सफल बनाने और कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान रहे।तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कल घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास से पैदल मार्च की शुरुआत की जाएगी, जो गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र की बड़ी ताकत है। मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी आवाज उठा रही है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की गई।
नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने युवाओं के रोजगार, सम्मान और बेहतर भविष्य का मुद्दा उठाया। महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजपाल ने किसानों को फसल का उचित दाम, समय पर भुगतान और खेती की जरूरी सुविधाएं देने की बात कही।बैठक में लल्ला सिंह यादव, करुणा शंकर दीक्षित, टिंकू सिंह, फरमान खान, फैजान खान समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन लल्ला सिंह यादव ने किया।

Tanveer Khan टीम तनवीर खां 
Mohd Shahnawaz Avdesh Kumar Yadav 
Avdhesh Kumar Verma
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=एमडीआर nis:value=एमडीआर nis:enabled=true nis:link/> की सीमा बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

--<nis:link nis:type=tag nis:id=₹2,000 nis:value=₹2,000 nis:enabled=true nis:link/> की जगह ₹10,000 से एमडीआर लागू करने और मासिक सीमा ₹5 लाख करने की मांग

शाहजहांपुर। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित एमडीआर को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के हित में संशोधन की मांग की। महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कटारिया को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में ₹2,000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर लागू करने की न्यूनतम सीमा बढ़ाकर ₹10,000 करने की मांग की गई। साथ ही मासिक अधिकतम एमडीआर सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का सुझाव दिया गया।व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि यूपीआई डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है। एमडीआर के रूप में अतिरिक्त शुल्क लगने से व्यापारियों की लागत बढ़ सकती है। उन्होंने एमडीआर की व्यवस्था व्यावहारिक रखने की मांग की, ताकि व्यापारी डिजिटल भुगतान से विमुख न हों।सांसद मिथिलेश कुमार कटारिया ने व्यापारियों की मांगों को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने के लिए ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया।इस दौरान महानगर अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शुक्ला, महानगर संरक्षक आशीष वर्मा, श्याम मोहन मिश्रा, वाजिद अली, रईस खान, अनिल गौरव, कुमार गौरव, राठौर, सुनील मल्होत्रा, पंकज चौधरी, रिजवान अली, हेमंत वर्मा, अनिल सक्सेना, धनिराम गुप्ता, अनुज गुप्ता, सैंकी गुप्ता, विपिन सक्सेना और पंकज गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
बेटी की मौत मामले में पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात

सुसाइड नोट मिलने के बाद से आरोपी ताऊ ताई फरार,गिरफ्तारी पर उठे सवाल

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुरा निवासी शशिकांत शर्मा ने अपनी बेटी यशी उर्फ नाव्या की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। एफआईआर में शशिकांत शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पर ताऊ लक्ष्मीकांत शर्मा और ताई राजेश्वरी देवी ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। एफआईआर के मुताबिक, 24 सितंबर को यशी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने ताऊ-ताई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
शशिकांत शर्मा का कहना है कि बेटी के सुसाइड नोट में ताई राजेश्वरी देवी का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज होने के बावजूद आरोपी फरार क्यों हैं, इसको लेकर वह पुलिस अधिकारियों से सवाल करेंगे। उनका आरोप है कि एक आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद छोड़ दिए जाने की भी जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वह एसपी सिटी, एसपी और एडीजी स्तर के अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
पिता ने एफआईआर में लगाई गई धाराओं को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि घटना की परिस्थितियों और बेटी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर मामले में उचित धाराएं नहीं लगाई गई हैं। इसे लेकर भी उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।शशिकांत शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें अधिकारियों के स्तर से न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी शिकायत रखेंगे। वहीं पुलिस की ओर से पहले कहा गया है कि मामले में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर विवेचना की जा रही है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=गांधी-शास्त्री nis:value=गांधी-शास्त्री nis:enabled=true nis:link/> जयंती पर सहयोग संस्था का सेवा  संदेश, विनोबा आश्रम में लगा स्वास्थ्य शिविर

--<nis:link nis:type=tag nis:id=वृद्धजनों nis:value=वृद्धजनों nis:enabled=true nis:link/> को फल वितरण के साथ निशुल्क जांच, दवा और चश्मे बांटे, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सहयोग संस्था की ओर से विनोबा सेवा आश्रम में सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। संस्था ने आश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाकर वृद्धजनों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई और उन्हें दवाएं, चश्मे व आई ड्रॉप वितरित किए।शिविर में सभी वृद्धजनों की शुगर जांच के साथ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिजिशियन डॉ. हेमेंद्र वर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. रजत अग्रवाल, सर्जन डॉ. केपी गुप्ता और नेत्र विशेषज्ञ डॉ फैजान हुसैन ने अपनी सेवाएं दीं। आश्रम के वृद्धजनों को फल भी वितरित किए गए। सेवा कार्य से भावुक वृद्धजनों ने संस्था के सदस्यों और चिकित्सकों को आशीर्वाद दिया।इस दौरान विनोबा सेवा आश्रम की ओर से रमेश भैया ब विमला बहन ने सभी चिकित्सकों का स्वागत करते हुए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि आज इस सत्र का पौधारोपण अभियान संपन्न हो गया है , और आगामी सत्र में इसे फिर शुरू किया जाएगा।कार्यक्रम में सहयोग संस्था के  संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान व मोहम्मद शाहनवाज खान एडवोकेट , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता , डायरेक्टर तराना जमाल , रजनी गुप्ता , शालू यादव,जिला प्रभारी विकास सक्सेना, उपाध्यक्ष शिवम वर्मा व अंकुश गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, सचिव सुमन गुप्ता, सदस्य अभिषेक गुप्ता व अतुल गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। गंगा नंदनी जी, परमार्थ निकेतन हरिद्वार तथा विनोबा सेवा आश्रम के पदाधिकारियों और सदस्यों की भी सहभागिता रही।

सहयोग संस्था शाहजहाँपुर
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=यूपी nis:value=यूपी nis:enabled=true nis:link/> कांग्रेस की कमान अब आराधना मिश्रा के हाथों में

अजय राय की जगह आराधना मिश्रा को मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला

Indian National Congress
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=गांधी-शास्त्री nis:value=गांधी-शास्त्री nis:enabled=true nis:link/> जयंती पर महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प

👉<nis:link nis:type=tag nis:id=कलेक्ट्रेट nis:value=कलेक्ट्रेट nis:enabled=true nis:link/> में श्रद्धापूर्वक मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने की। जिलाधिकारी एवं उपस्थित अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” की धुन गूंज उठी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। उनके जीवन, विचारों, सादगी, त्याग और देशसेवा की भावना से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणा प्रदान करते हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने आचरण एवं कार्यों में उतारना चाहिए। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना तथा अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके कार्य का सम्मान किया जाना आवश्यक है।कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोहम्मद असलम सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।गुरु नानक पाठशाला की टीम द्वारा रामधुन प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन इंदू अजनबी ने किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए देश और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदिर nis:value=मंदिर nis:enabled=true nis:link/> में दो साधुओं की हत्या का खुलासा, सुमित गिरफ्तार

--<nis:link nis:type=tag nis:id=लोहे nis:value=लोहे nis:enabled=true nis:link/> की रॉड से हत्या कर शव जलाने के बाद झाड़ियों में छिपाई थी रॉड

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शव जलाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने नामजद सुमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मंदिर के पास झाड़ियों से करीब ढाई फीट लंबी लोहे की रॉड बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, एक अक्टूबर की रात मंदिर में सो रहे बाबा गोपालदास और बाबा बिहारीदास की लोहे की रॉड से हत्या की गई। इसके बाद मंदिर में रखी लकड़ियों और घी से दोनों शवों को जला दिया गया। पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह स्वयं मंदिर में रहना चाहता था। घटना के बाद उसने रॉड झाड़ियों में छिपा दी थी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद सुमित को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=अभिषेक nis:value=अभिषेक nis:enabled=true nis:link/> सागर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

--<nis:link nis:type=tag nis:id=बोले-पार्टी nis:value=बोले-पार्टी nis:enabled=true nis:link/> को मजबूत करने का काम करेंगे, करीबियों ने दी बधाई

शाहजहांपुर। साऊथ सिटी निवासी अभिषेक सागर को पार्टी ने अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति ईमानदारी को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी दी गई है।यह खबर मिलते ही उनके करीबियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। अभिषेक सागर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी मेहनत से निभाएंगे और लगातार पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहेंगे।
अभिषेक सागर लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी अहम भूमिका निभाई है।अभिषेक सागर को वर्ष 2018 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, इसी वर्ष भाजयुमो तिलहर नगर मंडल प्रभारी बनाया गया। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा प्रभात फेरी अभियान का संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2021 के उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में विकास खंड ददरौल का संयोजक बनाया गया। वर्ष 2021 में पार्टी ने फिर से भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी ।वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 29 जुलाई 2026 से चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान में पार्टी द्वारा उनको भाजपा महानगर की ओर से अभियान का संयोजक नियुक्त किया । 1 अक्टूबर 2026 को भाजपा उत्तर प्रदेश अनूसूची जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।
Arun Kumar Sagar 
Abhishek Sagar
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=आयुष्मान nis:value=आयुष्मान nis:enabled=true nis:link/> कार्ड से पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

--<nis:link nis:type=tag nis:id=पुवायां nis:value=पुवायां nis:enabled=true nis:link/> में रतन द मेडिसिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत विभिन्न बीमारियों का इलाज 

शाहजहांपुर/पुवायां। रतन द मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, ग्राम भूड़ा मैनारी, पुवायां में अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान कार्ड धारकों को योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिल सकता है। अस्पताल में कान-नाक-गला, हड्डी एवं जोड़, न्यूरो एवं न्यूरोसर्जरी, किडनी एवं यूरोलॉजी, पेट एवं पाचन तंत्र से संबंधित उपचार और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा बच्चों एवं नवजात का उपचार, स्त्री एवं प्रसूति रोग, आंखों की सर्जरी, दुर्घटना एवं आपातकालीन उपचार तथा जलने के मामलों में इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया गया है। अधिक जानकारी के लिए 7985917623, 9936609297 और 9838289892 पर संपर्क किया जा सकता है।

पुवायां खबर
उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित 

शाहजहांपुर-पुवायां।खंड शिक्षा अधिकारी पुवायां कृष्ण कुमार ने गांधी जयंती के अवसर पर सितम्बर माह में शिक्षकों द्वारा निपुण प्लस एप पर किए गए आकलन में सर्वाधिक दक्षता प्राप्त छात्र संख्या तथा जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आयोजित नेट टेस्ट 22 सितंबर 2026 में कक्षा अध्यापक की कक्षा में सर्वाधिक A प्लस तथा A ग्रेड छात्र संख्या के आधार पर ब्लॉक के सात उत्कृष्ट कक्षाध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।सम्मानित किए जाने वाले शिक्षक शबीह फातमा उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवा, रीना सागर शिक्षा मित्र प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर, रितिका साहनी प्राथमिक विद्यालय जुझारपुर, दीपा रानी बहलोलपुर, नीरज वर्मा नबावपुर गंगा, शिवा मिश्रा बड़ागांव प्रथम, सुची स्मिता गुप्ता जुझारपुर थे। खंड शिक्षा अधिकारी पुवायां की इस अनूठी पहल से शिक्षकों में कार्य करने की लगन व आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। इससे पूर्व भी खंड शिक्षा अधिकारी पुवायां द्वारा समय समय पर शिक्षकों को सम्मानित किया जा चुका है।
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=वृद्ध nis:value=वृद्ध nis:enabled=true nis:link/> दिवस पर भोर फाउंडेशन ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

--<nis:link nis:type=tag nis:id=स्वाति nis:value=स्वाति nis:enabled=true nis:link/> सिंह ने बुजुर्गों को सम्मानित कर उपहार दिए,लिया आशीर्वाद

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वंतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार एवं आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को गेंदा की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को उपहार भेंट किए गए। स्वाति सिंह ने वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, जिला पेंशनधारियों के अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, ओमकार मनीषी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, पर्यावरणविद एवं सदस्य अतुल सक्सेना मौजूद रहे।इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक ब्रह्मदेव एवं समस्त स्टाफ तथा समाज कल्याण विभाग से नरेंद्र देव, प्रधान सहायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
वीआईपी ग्रुप की जिला प्रभारी एवं आरएमएल ग्रुप की चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, खुश और ऊर्जावान रखें। 💐🎉🎉🎉🎉

Varsha Goswami
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=वृद्ध nis:value=वृद्ध nis:enabled=true nis:link/> दिवस पर बुजुर्गों के बीच पहुंची ‘उड़ान एक उम्मीद’

--<nis:link nis:type=tag nis:id=वस्त्र, nis:value=वस्त्र, nis:enabled=true nis:link/> फल और मिठाई देकर किया सम्मान, संस्था पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ बिताया समय

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘उड़ान एक उम्मीद’ संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव रेखा मोदी और संयुक्त सचिव रश्मि गुप्ता ने सहभागिता की। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।‘उड़ान एक उम्मीद’ संस्था की ओर से बताया गया कि संस्था हर माह वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताती है। वृद्ध दिवस के अवसर पर भी संस्था पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उनके साथ समय व्यतीत किया। इस दौरान सभी बुजुर्गों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें वस्त्र, मिठाई और फल वितरित किए गए।कार्यक्रम में विनोबा सेवा आश्रम के संचालक रमेश भैया, जिला पेंशनधारियों के अध्यक्ष उमेश पाठक, दीप जन कल्याण समिति बरेली के सदस्य तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Neelam Gupta
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=बाढ़ nis:value=बाढ़ nis:enabled=true nis:link/> प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए संजय गुप्ता

--<nis:link nis:type=tag nis:id=ख्वाजा nis:value=ख्वाजा nis:enabled=true nis:link/> फिरोज वार्ड में जरूरतमंद परिवारों को वितरित की राशन किट

शाहजहाँपुर। बाढ़ की विभीषिका ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कहीं घरों में पानी भरने से परिवार बेघर हो गए तो कहीं रोजमर्रा की जरूरतों का सामान तक जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे संकट के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी भी आगे आने लगे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले ने ख्वाजा फिरोज वार्ड पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की।गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। खन्नौत नदी खतरे के निशान को पार कर गई और उसका पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। ख्वाजा फिरोज मोहल्ला भी बाढ़ की चपेट में आ गया। घरों में पानी भरने से लोगों को भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। कई परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर बाढ़ राहत केंद्रों में शरण लेनी पड़ी।ऐसे हालात में संजय गुप्ता ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राशन किट वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर जरूरतमंद परिवारों ने उनका आभार जताया और इस पहल की सराहना की। इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनके लिए सदैव प्राथमिकता रही है। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी प्रभावितों तक मदद पहुंचाई जाएगी।

Sanjay Gupta- Pipe wale Shray Gupta
Shahjahanpur : जलस्तर रिपोर्ट.. 

गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा, जल्द राहत मिलने की उम्मीद..
Shahjahanpur : खुदागंज में दो सन्यासियों की हत्या कर शव जलाने की घटना के संबंध में एडीजी बरेली जोन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी दी...
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=वृद्धजन nis:value=वृद्धजन nis:enabled=true nis:link/> दिवस पर विधायक ने बुजुर्गों को किया सम्मानित

--<nis:link nis:type=tag nis:id=वृद्धाश्रम nis:value=वृद्धाश्रम nis:enabled=true nis:link/> में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, फल-मिठाई और वस्त्र किए वितरित

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विधायक अरविंद कुमार सिंह को बुके देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही वस्त्र, फल और मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, समाजसेवी रमेश भाइयां, विमला बहन, ओमकार मनीषी, अतुल सक्सेना और उमेश पाठक ने वृद्धजनों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के जिला संयोजक अतुल गुप्ता, दिनेश चंद्र शुक्ला, हरीश चंद्र वर्मा, सह संयोजक गंगाराम तेली, कार्यसमिति सदस्य कप्तान सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार और सदस्य रामसरन मौजूद रहे। वृद्धाश्रम प्रबंधक ब्रह्मदेव, समस्त स्टाफ तथा समाज कल्याण विभाग से नरेंद्र देव, प्रधान सहायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

DM Shahjahanpur 
Shahjahanpur Cdo  Arvind Kumar Singh
👉<nis:link nis:type=tag nis:id=दो nis:value=दो nis:enabled=true nis:link/> साधुओं की हत्या कर शव जलाए,गांव में तनाव

--<nis:link nis:type=tag nis:id=एसपी nis:value=एसपी nis:enabled=true nis:link/> ने घटनास्थल का निरीक्षण किया,सुमित हिरासत में

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में देवस्थान पर दो साधुओं की हत्या कर शव जलाए जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों साधु गोपालदास और बिहारीदास देवस्थान पर रहकर पूजा-पाठ करते थे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस घटना में उसकी भूमिका की जांच कर रही है।घटना की सूचना पर एसपी सौरभ दीक्षित और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
S.k Adarsh Mishra (@adarshmishra6388) | Public App