*"केशव नगर भाग-3 में 'जागृति महिला गोष्ठी' संपन्न"*
*"डॉ. आशा लता ने महिलाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए किया प्रेरित"*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर।* शहर के केशव नगर में रविवार को भाग-3 के अंतर्गत *श्री वीर हनुमान मंदिर, वैध वाटिका* में *"जागृति महिला गोष्ठी"* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *रुक्मणी देवी* की विशेष सहभागिता से गोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यक्रम की *मुख्य वक्ता जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल की डॉ. आशा लता* रहीं। उन्होंने महिलाओं से संबंधित *सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामूहिक विषयों* पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही महिलाओं को *जागरूक, आत्मनिर्भर* बनने और *समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता* के लिए प्रेरित किया।
गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने *विचार एवं सुझाव* साझा किए। कार्यक्रम के अंत में *ज्ञापन का वाचन* किया गया तथा सभी उपस्थित महिलाओं के लिए *जलपान की व्यवस्था* की गई।
आयोजकों ने बताया कि सभी महिलाओं की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से कार्यक्रम *सफल एवं सार्थक* रूप से संपन्न हुआ।