मेडिकल नशे के फुटकर रैकेट पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी भेजे गए जेल
सतना। मेडिकल नशे की बढ़ती लत और उसकी फुटकर बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपी पकड़े गए। कोलगवां पुलिस ने हवाई पट्टी के पास मुरुम खदान से गजेन्द्र पुत्र भूषण पटेल (26), निवासी उतैली को 15 शीशी प्रतिबंधित नशीले सिरप के साथ गिरफ्तार किया। वहीं रामपुर बाघेलान पुलिस ने बेला खदान पहड़िया के सामने शुभम सिंह पुत्र अशोक सिंह (26), निवासी बेला को 15 शीशी नशीले सिरप के साथ रंगेहाथ पकड़ा, जिसकी कीमत 3,022 रुपए बताई गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सिरप सप्लायर और खरीदारों से जुड़े अहम सुराग दिए हैं, जिससे फुटकर बिक्री के पीछे सक्रिय रैकेट तक पहुंचने की कोशिश तेज हो गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस व ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।#MedicalDrugs #NashaMuktSatna #DrugRacket #PoliceAction #SatnaPolice NDPSAct DrugControlAct