Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
बिहपुर: मङवा निवासी इन्जीनियर आशुतोष पाठक को कब मिलेगा... - Bihpur News
rajakumarjha208
No video available
2
बिहपुर: मङवा निवासी इन्जीनियर आशुतोष पाठक को कब मिलेगा न्याय???... #JusticeForAshutosh @publicuser
Bihpur, Bhagalpur
| Dec 10, 2020
#justiceforashutosh
#other
MORE NEWS
गंगा महाआरती 🪔 का 23वा दिन श्रावणी मेला 2026
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026
भागलपुर, 19 अगस्त 2026, 3×800 मेगावाट पीरपैंती ताप विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन, भूमि संबंधी मामलों, पुनर्वास एवं अन्य आवश्यक प्रशासनिक समन्वय की प्रगति को लेकर आज मासिक समीक्षा की गई। बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों द्वारा वर्तमान स्थिति एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान रेलवे एवं एप्रोच रोड के लिए लगभग 3 किलोमीटर लंबाई की भूमि से संबंधित मामलों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। निजी भूमि के संबंध में धारा 21(2) की अधिसूचना 08 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जा चुकी है तथा एक माह की कूलिंग अवधि 07 सितंबर 2026 को समाप्त होगी। भूमि की श्रेणी एवं दर निर्धारण के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। 100.98 एकड़ सरकारी भूमि के हस्तांतरण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। परियोजना से प्रभावित 70 परिवारों के पुनर्वास की दिशा में कार्य प्रगति पर है। संथालिया टोला के 18 परिवारों के लिए अस्थायी आवास का निर्माण पूरा हो चुका है तथा विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार की जा रही है। वहीं पहाड़िया टोला के 52 परिवारों के आवासों में पेंटिंग एवं फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है, जिसे 15 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर परिवारों को स्थानांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभावित परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा भी वितरित किया जा चुका है। गैरमजरुआ आम एवं गैरमजरुआ खास भूमि से संबंधित मामलों में भी प्रगति की समीक्षा की गई। 20.99 एकड़ गैरमजरुआ आम भूमि में से 12.54 एकड़ भूमि के हस्तांतरण को कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त है, जबकि शेष भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। 79.99 एकड़ गैरमजरुआ खास भूमि में 10.83 एकड़ भूमि ऊर्जा विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है तथा 52.18 एकड़ भूमि के अंतर-विभागीय हस्तांतरण का प्रस्ताव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा गया है। परियोजना के लिए गंगा नदी से लगभग 17 किलोमीटर लंबी जल पाइपलाइन के संबंध में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सभी 09 मौजों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है तथा बिहार अंडरग्राउंड पाइपलाइन्स एक्ट, 2011 की धारा 3(1) के तहत अधिसूचना 17 अगस्त 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना के प्रकाशन की कार्रवाई के लिए इसे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पटना को भेजा गया है। इंटेक पंप हाउस के लिए भूमि की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। बिहार रैयती भूमि क्रय नीति, 2026 के तहत प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है तथा जिला स्तरीय रैयती भूमि क्रय समिति की अनुशंसा के आधार पर ₹27.10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित कार्यों में समन्वय के लिए पदाधिकारी नामित किए गए हैं। समीक्षा के दौरान परियोजना क्षेत्र में रेलवे कॉरिडोर पर अवैध निर्माण से संबंधित नए मामले को भी संज्ञान में लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। मुख्य प्लांट में पाइलिंग, चिमनी पाइलिंग, ESP फाउंडेशन, कूलिंग वाटर सिस्टम, रिजर्वायर, सड़क एवं ड्रेन, ऐश डाइक तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का कार्य प्रगति पर है। परियोजना की निर्माण गतिविधियों को दर्शाने वाली तस्वीरें भी समीक्षा दस्तावेज में संलग्न हैं। समीक्षा में परियोजना के सभी संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा लंबित भूमि एवं पुनर्वास संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। Bhagalpur District Administration Banka District Administration Madhepura District Administration District Administration, Madhubani Iprd Bihar DM Darbhanga District Administration Patna
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026
भागलपुर, 19 अगस्त 2026। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय बिहुला विषहरी उत्सव का आज भव्य एवं सफल समापन हुआ। उत्सव के दौरान लोककला, फोटोग्राफी, चित्रकला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप प्रदान किया गया। उत्सव के समापन दिवस पर विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन द्वारा संयोजित एवं उनके द्वारा खींची गई तस्वीरों पर आधारित एकल फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘दृष्टिकोण’ का आयोजन भागलपुर संग्रहालय में किया गया। प्रदर्शनी में मानव जीवन के विविध आयामों, देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृतियों, लोगों के चेहरे तथा उनके दैनिक जीवन से जुड़े भावनात्मक और सामाजिक पहलुओं को कैमरे के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी को देखने के लिए जिले के कलाकार, छायाचित्रकार, कला प्रेमी एवं संस्कृति से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर छायाचित्रकारों ने एक-दूसरे को विश्व फोटोग्राफी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बिहुला विषहरी उत्सव की श्रृंखला में दो दिवसीय मंजूषा चित्रकला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षक डॉ. उलूपी झा ने 30 से अधिक प्रतिभागियों को मंजूषा लोककला की पारंपरिक शैली, उसके स्वरूप, विषय-वस्तु एवं चित्रांकन की बारीकियों से अवगत कराया। इसके साथ ही मंजूषा हटिया के अंतर्गत मंजूषा लोककला की समूह प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें अनेक कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में वरिष्ठ लोक कलाकार राजेश झा द्वारा बिहुला विषहरी की लोकगाथा पर आधारित भगतेन लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कलाकारों को खूब तालियां मिलीं। इसके पश्चात कृष्ण क्लब द्वारा बिहुला विषहरी की लोकगाथा पर आधारित लोकनाट्य प्रस्तुत किया गया। अजय अटल के नेतृत्व में शीतांशु अरुण, निवास मोदी, मनोज कुमार एवं अन्य कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय एवं प्रस्तुति के माध्यम से लोकगाथा के विभिन्न प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं कलाकारों को प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। दो दिवसीय बिहुला विषहरी उत्सव में फोटोग्राफी प्रदर्शनी, मंजूषा चित्रकला कार्यशाला, मंजूषा हटिया तथा लोकनृत्य एवं लोकनाट्य की प्रस्तुतियों ने भागलपुर की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उत्सव का समापन कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Banka District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration CMO Bihar
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026
भागलपुर में बिहुला-विषहरी उत्सव 2026 की भव्य शुरुआत! 🎉🎨 अंग क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, आस्था और कला की धरोहर को सहेजने के लिए दो दिवसीय 'बिहुला-विषहरी उत्सव 2026' का शुभारंभ हुआ। ✨ आइए, हमारी इस अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनें और स्थानीय कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं! 🌿🎨 #BihulaBishahariUtsev2026 #BhagalpurNews #ManjushaArt #VocalForLocal #BiharCulture #AngSanskriti #BhagalpurDiaries #BiharTourism #IndianFolkArt
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026
भागलपुर, 19 अगस्त 2026। श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा पर्यटन विभाग तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में धांधी-बेलारी महाशिविर एवं सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट के सांस्कृतिक मंच पर 28 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में भागलपुर सहित बिहार एवं देश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों द्वारा गायन, वादन, नृत्य एवं नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। बुधवार, 19 अगस्त 2026 को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में धांधी-बेलारी महाशिविर का मंच भगवान शिव की भक्ति से सराबोर रहा। कलाकारों ने कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के मन को झुमा देने वाले शिव भजनों की भावपूर्ण एवं अद्भुत प्रस्तुति दी। “डमरू वाले बाबा तुमको आना होगा, नाम है तेरा तारण” तथा “चलो भोले बाबा के द्वार” जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण शिवमय हो गया और उपस्थित श्रोता शिव भक्ति में डूब गए। धांधी-बेलारी के मंच पर तनु गांगुली, पटना, रौनक रतन, छपरा, अनन्या प्रकाश, राजीवनगर, पटना एवं श्री पंकज कुमार, गया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन उद्घोषक श्री मनोज कुमार मिश्रा ने किया। प्रस्तुतियों में वाद्य कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पैड पर श्री कैलाश तांती, ढोलक पर श्री लालमोहन प्रसाद, तबला पर श्री मृदुल चंद्र राकेश, ऑर्गन पर श्री राजेश झा तथा बैंजो पर श्री रिंकू ने अपनी शानदार संगत से कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। वहीं, सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित मुख्य सांस्कृतिक मंच पर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। “बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” तथा “बोल बम-बोल बम” की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु एवं दर्शक भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। बिहार की समृद्ध लोक संगीत परंपरा की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। नमामि गंगे घाट के मंच पर नृत्य डांस एकेडमी, भागलपुर, जय प्रभा एकेडमी, पटना के सचिव श्री रवि राकेश रंजन तथा श्रीमती मुन्नी कुमारी, जगदीशपुर, भागलपुर द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित प्रार्थना रूपी भजनों के माध्यम से समाज, प्रदेश एवं देश के कल्याण की मंगलकामना की। कार्यक्रम का उद्घोषण सुश्री अंकिता पल्लव ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, भागलपुर श्रीमती अलंकृता पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री रवि राकेश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। धांधी-बेलारी मंच पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री अंकित रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, निदेशक DRDA श्री दुर्गा शंकर, निदेशक NEP श्री अमर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रावणी मेला के अवसर पर आयोजित इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवरियों को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सुधी दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि श्रावणी मेला के दौरान नियमित रूप से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहे हैं। वहीं, कलाकारों ने भी मंच से जिला प्रशासन के सहयोग, समर्पण एवं कलाकारों को उपलब्ध कराए जा रहे मंच के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रावणी मेला 2026 के अंतर्गत आयोजित यह सांस्कृतिक श्रृंखला भक्ति, लोककला, संगीत एवं बिहार की सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है तथा श्रद्धालुओं के लिए मेले के आध्यात्मिक अनुभव को और अधिक समृद्ध बना रही है।
Bhagalpur, Bihar | Aug 19, 2026