**राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन संपन्न**
**स्थान: खेल भवन, भागलपुर**
**दिनांक: 04 अक्टूबर 2026**
भागलपुर: खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय लॉन टेनिस ओपन चयन प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन लॉन टेनिस कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तरीय विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित करना है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने खेल कौशल, तकनीक और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की खेल क्षमता, तकनीक, फिटनेस एवं प्रदर्शन को आधार बनाया गया।
ओपन ट्रायल का परिणाम निम्नवत है:
अंडर 14 बालिका वर्ग में अमीरा अग्रवाल(पटना), परिधि ठाकुर(भागलपुर)
अंडर 14 बालक वर्ग में अंकुर आलोक(पटना), प्रांजल श्रीवास्तव (पटना),
अंडर 17 बालिका वर्ग में भार्गवी शर्मा,अनुष्का रैना( भागलपुर)
अंडर 17 बालक वर्ग में अथर्व आनन्द(पटना), प्रियांश ठाकुर(भागलपुर)
अंडर 19 बालिका वर्ग में अदिति मिश्रा(पटना),तनीषा सिंह(भागलपुर)
अंडर 19 बालक वर्ग में अभीर रंजन (पटना), अमन सिंह (पटना) समेत कई खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ओपन ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित खिलाड़ी आगामी सप्ताह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस इवेंट में भाग लेंगे।
इस अवसर पर कोच अंजू वर्मा, अभिनव कुमार, कोच विशाल विवेक कुमार, कोच कौस्तुभ अंश कुमार एवं इवेंट मैनेजर संजय भारती उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, भागलपुर की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
स्रोत: जिला खेल कार्यालय, भागलपुर
जिला जनसंपर्क कार्यालय
भागलपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
1 views | Bhagalpur, Bihar | Oct 4, 2026