Public App Logo
बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर दिनारा के विकास की कामना बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित पावन एवं ऐतिहासिक बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में दिनारा विधानसभा के विधायक आलोक कुमार सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से समस्त दिनारा विधानसभा क्षेत्रवासियों एवं बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विधायक ने कहा कि बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ का यह पावन धाम भगवान शिव को समर्पित बक्सर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। उन्होंने महादेव से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से दिनारा विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास, खुशहाली और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि और विकास उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों के लिए मंगलकामना की। - Kargahar News