Public App Logo
Profile Picture

Surajpura Rohtas Blocks

@9431jairamanuja
991Followers
1Following
महात्मा गांधी जी के जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन

वहीं, पूर्व क्रिकेटर व बीआरसी के लेखापाल चंदन कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गांधी स्मारक में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने गांधी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान सूर्यपुरा के पूर्व क्रिकेटर एवं सूर्यपुरा बीआरसी में कार्यरत लेखापाल चंदन कुमार के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत चंदन कुमार को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
गांधी जयंती पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

‘स्वच्छ बिक्रमगंज, सुंदर बिक्रमगंज’ का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील

बिक्रमगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन, बिक्रमगंज की ओर से शुक्रवार को काशी घाट एवं तेंदुनी चौक पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ।
अभियान में अनुमंडल प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सेवा के उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कचरा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। अपने घर, दुकान एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से साफ-सफाई रखें तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसके बाद सुबह 11 बजे बिस्कोमान कार्यालय के समीप स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान पदाधिकारियों, नागरिकों एवं बच्चों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के गांधीवादी मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से ‘स्वच्छ बिक्रमगंज, सुंदर बिक्रमगंज’ का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग करने की अपील की गई।
आर्मी जवान सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरांव पहुंचा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

पीरो (भोजपुर)। पीरो प्रखंड के बरांव गांव निवासी अशोक साह के पुत्र एवं भारतीय थल सेना में सेवा दे रहे आर्मी जवान सुधीर कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी पहुंचे तथा नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुखिया श्रीराम सिंह ने जवान सुधीर कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारतीय थल सेना में सेवा दे रहे सुधीर कुमार का असमय निधन परिवार के साथ पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। देशसेवा के प्रति उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद की जाएगी।

इस दौरान जदयू पीरो प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनुप पटेल, मुखिया श्रीराम सिंह, विपिन चौधरी, राजेश कुमार प्रजापति, वीरेंद्र साह, पप्पू साह, देवभूषण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने कहा कि सुधीर कुमार की देशसेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार को लेकर सीएम सम्राट चौधरी से मिले उपेंद्र कुशवाहा, न्याय का मिला आश्वासन

पटना। रोहतास की बेटी स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले। इस दौरान परिवार ने मुख्यमंत्री के सामने मामले की पूरी जानकारी रखते हुए न्याय की गुहार लगाई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने कहा कि स्नेहा के साथ हुई घटना को लेकर परिवार लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए हुए है। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष पीड़ित परिवार की बात रखते हुए मामले में गंभीरता से कार्रवाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीड़ित परिवार की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परिवार को उम्मीद जगी है कि स्नेहा हत्याकांड में जल्द कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। Samrat Choudhary Upendra Kushwaha Alok Singh
मेरा आर्यन... मेरा बाबू... मेरे दिल का टुकड़ा...

आज मेरे पास शब्द नहीं हैं। दिल में इतना दर्द है कि उसे बयां करना मुश्किल हो रहा है। मेरा प्यारा भगिना आर्यन राज बादल हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा बाबू अब हमारे बीच नहीं है।

आर्यन सिर्फ मेरा भगिना नहीं था, वह मेरे दिल का टुकड़ा था। जन्म से ही वह हमारे पास रहा। उसकी हर छोटी-बड़ी खुशी में हम शामिल रहे और उसकी खुशियां ही हमारी खुशियां थीं। वह मेरे घर का सबसे बड़ा था और हमारे घर में भी सबका दुलारा था। नानी, मामा, मम्मी, नाना, मौसी और पूरे परिवार का प्यारा बाबू था।

आज उसकी एक-एक बात याद आ रही है। वह अक्सर मुझसे कहता था—“मामा, बहुत गर्मी लग रहा है।” उसकी वह मासूम आवाज अब कानों में गूंज रही है।

मोबाइल में नेट खत्म होने पर भी मेरा बाबू बार-बार कहता था—“मामा, मोबाइल में नेट डाल दीजिए।” उस समय शायद कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उसकी यही छोटी-छोटी बातें मुझे इतना रुलाएंगी। आज मोबाइल हाथ में है, लेकिन नेट डालने के लिए कहने वाला मेरा बाबू नहीं है। अब कौन बोलेगा—“मामा, नेट डाल दीजिए...”?

जब वह रांची से स्कूल की छुट्टी में गांव आया था, तो कितनी उत्सुकता से अपनी छोटी-छोटी बातें बताया करता था। कहता था कि “मामा बहुत गर्मी लग रहा है। उसक कहने पर हमने इनवर्टर-बैटरी लगाया है घर में।” उसकी छोटी-छोटी खुशियों में भी एक अलग उत्साह होता था। उसकी हर बात आज याद बनकर मेरे सामने खड़ी है।

मेरे बाबू को हर खुशी पूरे मन से जीना आता था। जब मेरी शादी हो रहा था बारात के लिए तो उसके मन में था कि वह दूल्हे जैसा सुंदर और शानदार दिखे। उसकी पसंद के कपड़े लेने में भी हमें उतनी ही खुशी हुई, जितनी उसे पहनकर हुई थी। रिसेप्शन पार्टी में वह कितना खुश था। उसके चेहरे की वह खुशी आज भी आंखों के सामने घूम रही है।

आर्यन बचपन से ही हमारे लिए बहुत खास था। उसके जन्म के एक साल बाद हमने घर में उसका भव्य जन्मदिन समारोह रखा था। बड़ा कार्यक्रम कराया था। उस दिन घर में कितनी रौनक थी।  कितनी खुशी थी। कौन जानता था कि उसी बच्चे के लिए एक दिन हमें इस तरह आंसू बहाने पड़ेंगे।

जब मेरी बेटी हुई थी, तब आर्यन की खुशी देखने लायक थी। उसके जन्म के पहले महीने में जब हमने केक काटा था, तब वह मेरी बेटी को गोद में लेकर बहुत खुश हुआ था। तीनों भाई-बहनों की वह तस्वीर आज मेरे लिए जिंदगी की सबसे अनमोल तस्वीर बन गई है। उस समय हम खुशी मना रहे थे और आज वही तस्वीर आंखों में आंसू ला रही है।

मेरा बाबू पढ़ाई में भी आगे बढ़ने के सपने देखता था। वह कहता था कि बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनेगा। रांची के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। अभी तो वह कक्षा चार की परीक्षा दे रहा था। उसकी आंखों में बड़े-बड़े सपने थे। हमने भी उसके उन सपनों को पूरा होते देखने का सपना देखा था।

सोचा था, मेरा बाबू बड़ा होगा, पढ़-लिखकर अधिकारी बनेगा, वर्दी पहनेगा और एक दिन गर्व से हमारे सामने खड़ा होगा। लेकिन आज सब सपना अधूरा रह गया।

मेरा बाबू बहुत शान-स्वभाव का था। उसकी अपनी एक अलग पहचान थी। उसकी बातें, उसका अंदाज, उसका मुस्कुराना—सब कुछ आंखों के सामने घूम रहा है। घर में उसकी आवाज नहीं है, लेकिन उसकी यादें हर जगह हैं। पूरे मोहल्ला का दुलारा अब नहीं है। भगवान भी कभी क्या परीक्षा लेते है।

आर्यन, तुम बहुत जल्दी चले गए बाबू। अभी तुम्हें बहुत कुछ देखना था। अभी तुम्हें पढ़ना था, आगे बढ़ना था, अपने सपने पूरे करने थे। अभी तुम्हें अपनी नानी, मामा, मम्मी, नाना, मौसी और पूरे परिवार के साथ बहुत सारी खुशियां बांटनी थीं।

आज सबसे ज्यादा यही बात दिल को चुभ रही है कि जिस बच्चे से मोबाइल में नेट डालने के लिए बार-बार आवाज आती थी, आज उसी बच्चे की आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई।

कौन अब कहेगा—
“मामा, नेट डाल दीजिए...”
कौन अब कहेगा—
“मामा, बहुत गर्मी लग रहा है...”

इन छोटी-छोटी बातों में ही तो मेरा पूरा संसार बसा था बाबू।

मेरी बेटी जब बड़ी होगी और तुम्हारी वह तस्वीर देखेगी, जिसमें तुम उसे गोद में लिए हुए हो, तो मैं उसे बताऊंगा—“यह तुम्हारे आर्यन बड़ा हैं। यह तुम्हारे जन्म की खुशी में बहुत खुश था और तुम्हें अपनी गोद में लेकर प्यार किया करता था। झूला में बैठा कर खेलना और उसको घर के गली में हाथ में  लेकर घूमना वो याद आ रहा है। झूला वाला चार पहिया गाड़ी में हाथ से ठेलकर घूमता था बेटी खूब खुश होती थी।

तुम्हारी वह तस्वीर अब हमारे लिए सिर्फ तस्वीर नहीं है, बल्कि तुम्हारी एक अमूल्य निशानी है।

मेरा बाबू, तुम्हारा जाना हमारे लिए जिंदगी भर का दर्द है। तुम्हारे सपने अधूरे रह गए, लेकिन तुम्हारी यादें कभी अधूरी नहीं होंगी। तुम्हारी आवाज, तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारी बातें और तुम्हारी छोटी-छोटी फरमाइशें हमेशा हमारे दिल में जिंदा रहेंगी।

काश, एक बार फिर तुम सामने आकर कह दो—
“मामा, नेट डाल दीजिए...”

काश, एक बार फिर तुम्हारी आवाज सुनाई दे...
काश, एक बार फिर तुम्हें गले लगा पाऊं...

लेकिन अब यह सब सिर्फ यादों में रह गया है।

मेरा बाबू आर्यन, तुम हमारे बीच नहीं हो, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहोगे। तुम हमेशा मेरे दिल का टुकड़ा रहोगे।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मेरे बाबू आर्यन राज बादल की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि मेरे प्यारे बाबू।
तुम्हें भूल पाना कभी संभव नहीं होगा।
ॐ शांति। 🙏 Miss You Badal
राजद के मंच पर दिखे पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, डॉ. संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल

पटना। पटना स्थित अग्रसेन भवन में पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह भी मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और शिक्षक मौजूद रहे।

डॉ. संजीव कुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होकर नेताओं ने उन्हें विधान परिषद चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह की मंच पर मौजूदगी कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय रही। राजद की ओर से डॉ. संजीव कुमार के समर्थन में कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने की अपील की गई।

Jai Kumar Singh Shailendra Pratap R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav VIJAY KUMAR MANDAL Sudhakar Singh Lalu Prasad Yadav
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

सासाराम। सासाराम स्थित डीआरडीए भवन में मंगलवार को रोहतास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों और समिति के सदस्यों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। बैठक में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने को कहा गया।
परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह नितिन नवीन साहित्य कई लोगों के प्रति आभार जताया। अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा ऐसे समय हुआ है, जब नई सरकार के गठन के बाद विधान परिषद सभापति पद को लेकर एनडीए के भीतर नए समीकरण सामने आए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यह पद अब जदयू के हिस्से में जाने की चर्चा है। बता दे कि अवधेश नारायण सिंह सभापति पद छोड़ने के बाद भी विधान परिषद के सदस्य बने रहेंगे।
सूर्यपुरा में खरीफ-शारदीय किसान गोष्ठी का आयोजन, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी,

जैविक खेती के फायदे बताए, खाद के नए नियमों की दी जानकारी

सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आत्मा रोहतास और कृषि विभाग के बैनर तले खरीफ-शारदीय किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ तेज बहादुर सुमन, सीओ गोल्डी कुमारी, मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी, आत्मा अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, कृषि पदाधिकारी मो. दानिश और बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह उर्फ मुन्नू चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। गोष्ठी में किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदान और किसानों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने किसानों को जैविक खेती के महत्व और इसके फायदों के बारे में बताया। जैविक तरीके से खेती करने, रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के उपायों की जानकारी दी गई। किसानों को जैविक खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं और मिलने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। साथ ही किसानों से समय पर अपना किसान पंजीकरण कराने की अपील की गई, ताकि उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं और अनुदान का लाभ लेने में परेशानी नहीं हो।

गोष्ठी के दौरान किसानों के मोबाइल में एफएसएएस ऐप डाउनलोड कराया गया और उसके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। किसानों को उर्वरक की आपूर्ति और वितरण से जुड़े नए नियमों की जानकारी देते हुए निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के बारे में बताया गया। किसान समन्वयक प्रशांत मणि ने विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई।
एसडीम के जनता दरबार में 112 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की ओर से ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन दिए।
जनता दरबार में कुल 112 परिवादियों की समस्याओं की सुनवाई हुई। इनमें भूमि विवाद से संबंधित 87, आपूर्ति से संबंधित 17 और अन्य मामलों से संबंधित आठ परिवाद शामिल थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने 43 मामलों की ऑन द स्पॉट सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन किया। अन्य मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि शिकायतों पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। आम नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।
Video 10
सूर्यपुरा थाना के पवरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, फांसी लगाने की चर्चा; पति, सास-ससुर व गोतनी पर प्राथमिकी

सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पवरा गांव में रविवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की छोटी बेटी लक्ष्मीनिया कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष 8 मई को पवरा गांव निवासी अर्जुन राम के साथ हुई थी। मृतका की बुआ की शादी भी पवरा गांव में उसके ससुराल के बगल वाले घर में हुई है।

मृतका के पिता के अनुसार, शादी से पहले अर्जुन और लक्ष्मीनिया के बीच संबंध थे। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 8 मई को धूमधाम से उनकी शादी कराई गई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे को लेकर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की जाती थी।

ग्रामीणों और आसपास के लोगों के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे लक्ष्मीनिया ने घर में फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस करीब सात बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतका के पिता धनजी राम ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति अर्जुन राम, ससुर, राजेश राम सास मंतोरणा देवी और गोतनी रानी देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के भाई राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पैसे की मांग को लेकर शादी के बाद एक-दो बार विवाद भी हुआ था। मामले में पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।
सूर्यपुरा थाना के पवरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, फांसी लगाने की चर्चा; पति, सास-ससुर व गोतनी पर प्राथमिकी

सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पवरा गांव में रविवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली थाना क्षेत्र के चैता नरवर गांव निवासी धनजी राम की छोटी बेटी लक्ष्मीनिया कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी इसी वर्ष 8 मई को पवरा गांव निवासी अर्जुन राम के साथ हुई थी। मृतका की बुआ की शादी भी पवरा गांव में उसके ससुराल के बगल वाले घर में हुई है।

मृतका के पिता के अनुसार, शादी से पहले अर्जुन और लक्ष्मीनिया के बीच संबंध थे। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से 8 मई को धूमधाम से उनकी शादी कराई गई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे को लेकर बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की जाती थी।

ग्रामीणों और आसपास के लोगों के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे लक्ष्मीनिया ने घर में फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस करीब सात बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतका के पिता धनजी राम ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति अर्जुन राम, ससुर, राजेश राम सास मंतोरणा देवी और गोतनी रानी देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के भाई राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि पैसे की मांग को लेकर शादी के बाद एक-दो बार विवाद भी हुआ था। मामले में पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगा।
सासाराम में डीएम और डीडीसी ने सड़क पर उतरकर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिया साफ-सफाई का संदेश
हाईवे पर लूट की साजिश रच रहे पांच गिरफ्तार, नकली दारोगा और फर्जी कमांडो भी शामिल

शिवसागर थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट की साजिश रच रहे अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नकली दारोगा और एक फर्जी पुलिस कमांडो शामिल है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और पुलिस से जुड़े फर्जी सामान भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की रात पखनारी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कार सवार कुछ लोग पुलिस का रौब दिखाकर हाईवे पर लूट की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान एक आरोपी बिहार पुलिस के दारोगा की डबल स्टार वाली वर्दी पहने मिला। उसकी वर्दी पर ‘RAJNISH SINGH’ नाम की नेम प्लेट लगी थी। वहीं, दूसरा आरोपी पुलिस कमांडो की वर्दी में था, जबकि तीन अन्य सादे कपड़ों में थे। पूछताछ और जांच में सभी के फर्जी पुलिसकर्मी होने का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण सिंह, दिवाकर कुमार सिंह उर्फ दिवाकर मौर्या, विरेन्द्र कुमार, इशरार आलम और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दिवाकर कुमार सिंह के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर थाने में पहले से मामला दर्ज है।
विराट कोहली के शतक से टीम इंडिया की 8 विकेट से शानदार जीत

विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 139 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 छक्के लगाए और विजयी छक्का लगाकर टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत दिलाई।
सूर्यपुरा जोड़ा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राम-जानकी मंदिर (जोड़ा मंदिर) परिसर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। कथा का शुभारंभ शाम सात बजे पूज्य श्री परमेश्वराचार्य महाराज के सानिध्य में हुआ। पहले दिन उन्होंने कथा के माध्यम से भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत के महत्व के बारे में श्रद्धालुओं को बताया।

परमेश्वराचार्य महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भगवान की भक्ति और उनके स्वरूप को समझने का माध्यम है। कथा के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। कथा श्रवण के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन शाम सात बजे से प्रवचन होगा। आयोजन महर्षि गौतम ऋषि आश्रम से जुड़े संतों के सानिध्य में किया जा रहा है।
मेदिनीपुर पंचायत में पीएम आवास योजना पर ग्राम सभा,250 से अधिक लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक, आपत्तियां दर्ज

 दिनारा प्रखंड की मेदिनीपुर पंचायत में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामसभा हुई। पंचायत सरकार भवन में आयोजित इस सभा में पंचायत के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव, आवास सहायक समेत 500 से ज्यादा ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाई गई। मुखिया रंजय सिंह ने बताया कि पंचायत में इस योजना की सूची में 250 से अधिक लोगों के नाम हैं। ग्रामसभा में सूची में शामिल लाभुकों को योजना से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही, ग्रामीणों से सूची के संबंध में जानकारी ली गई और उनकी आपत्तियां भी दर्ज की गईं। मुखिया रंजय सिंह ने कहा कि जिन पात्र लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे प्रखंड कार्यालय या पंचायत सरकार भवन में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ग्रामसभा का मकसद योजना में पारदर्शिता बनाए रखना और पात्र लोगों को इसका लाभ दिलाना है।
सैलून जाने निकला युवक घर नहीं लौटा, गोडारी बाजार से आदित्य कुमार लापता।

काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी नगर से 18 वर्षीय आदित्य कुमार 19 सितंबर से लापता हैं। वह सुबह करीब नौ बजे घर से सैलून में बाल कटवाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटे।

काफी देर तक आदित्य के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर आदित्य की मां रीना देवी ने काराकाट थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं और अपने स्तर से भी उसकी तलाश कर रहे हैं।
काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है।
काराकाट में टोटो से 44 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

काराकाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार रात देर रात कार्रवाई करते हुए टोटो से 44 लीटर,280 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप गोड़ारी ले जाई जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, शराब को हार्डवेयर सामान, बाल्टी और रस्सियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। मोथा के पास NH 120ए पर संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई।

आज शनिवार को दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस में पुलिस टीम गठित कर निगरानी की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललन प्रसाद के बेटे सूरज कुमार और बिक्रमगंज निवासी आजाद कुरैशी के बेटे शौकत कुरैशी के रूप में हुई है। शौकत टोटो चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक, बरामद शराब में ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी के 96 पीस शामिल हैं। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस शराब के स्रोत और गोड़ारी में इसे किसे पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है।
रोहतास में फिर खुलेंगे रोजगार के रास्ते, गायघाट-गिजवाही में पत्थर खनन की तैयारी

रोहतास के कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में करीब डेढ़ दशक से बंद पत्थर खदानों में दोबारा खनन शुरू होने की उम्मीद जगी है। गायघाट और गिजवाही मौजा में खनन पट्टा बंदोबस्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात सामने आई है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इन दोनों क्षेत्रों के अलावा दो अन्य ब्लॉक भी खनन के लिए कतार में हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन क्षेत्रों में पत्थर खनन गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। लंबे समय से बंद खदानों के कारण प्रभावित स्थानीय लोगों को रोजगार और कारोबार के अवसर मिलने की उम्मीद है। खनन कार्य शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने के साथ परिवहन और अन्य संबंधित कारोबार को भी गति मिल सकती है। हालांकि, खनन शुरू करने से पहले पर्यावरणीय और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।
एशियन गेम्स में भारत का दबदबा, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। मुकाबले के पहले हाफ में ईरान ने शानदार खेल दिखाते हुए 18-17 की बढ़त बनाई थी। दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की। भारत ने 23 अंक हासिल किए, जबकि ईरान की टीम 16 अंक ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने 6 अंकों के अंतर से फाइनल अपने नाम कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का चौथा स्वर्ण पदक बताया गया है। इससे पहले शनिवार को भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था।
गणिनाथ पूजा समारोह में एसडीओ ने की सहभागिता, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

बिक्रमगंज एएस कॉलेज के सामने स्थित गणिनाथ मंदिर में शनिवार को आयोजित गणिनाथ पूजा समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने सहभागिता की। उन्होंने गणिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
इस दौरान एसडीओ ने पूजा में मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूजा समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।
अनुमंडल प्रशासन की ओर से पूजा स्थल पर विधि-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
10,590 करोड़ की लागत से 13 हजार किमी सड़कों के रखरखाव कार्य का सीएम ने किया शुभारंभ

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 10,590.5328 करोड़ रुपये की लागत से राज्य की 13,033 किलोमीटर राज्य उच्च पथों एवं वृहद जिला पथों के दीर्घकालीन अनुरक्षण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य 66 पैकेजों के तहत ओपीआरएमसी के तृतीय चरण में वर्ष 2026 से 2033 तक सात वर्षों के लिए किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक किलोमीटर सड़क की स्थिति की नियमित निगरानी और मासिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के बेहतर रखरखाव से लोगों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।
उन्होंने ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ पुलों और सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीआरएमसी फेज-3 में आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़कों की निगरानी और अनुरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बेहतर सड़क निर्माण के साथ उसके नियमित रखरखाव को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
के पास बक्सर-रोहतास स्टेट हाईवे की बदहाली बयां कर रही तस्वीर
चौसा। चौसा के पास बक्सर-रोहतास स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति सड़क की तस्वीरों से साफ नजर आ रही है। जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय स्तर पर इस मार्ग की खराब स्थिति को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। चौसा के यादव मोड़ के पास बक्सर-कोचस स्टेट हाईवे पर जलजमाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होने और गड्ढे बनने की स्थिति सामने आ चुकी है। 
बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का सही अंदाजा नहीं हो पाता। ऐसे में हादसे का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।