चंदला: महिला से अभद्रता, मारपीट और गाली-गलौज का मामला, पीड़िता शिकायत दर्ज कराने पहुंची थाना
चंदला (छतरपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदला निवासी एक महिला ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर शराब के नशे में रोज गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने चंदला थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, चंदला निवासी पीड़िता पूनम साहू ने बताया कि वह एक दुकान संचालित करती हैं। आरोप है कि संजय नामक व्यक्ति रोज शराब पीकर उनकी दुकान पर आता है और बिना किसी वजह के अभद्र भाषा का प्रयोग व मारपीट करता है। पीड़िता का कहना है कि जब वे दुकान पर खड़ी थीं, तब आरोपी ने वहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे नीचे गिर गईं और उनके हाथ में चोट आ गई।
बार-बार हो रही इस प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता शिकायत दर्ज कराने चंदला थाना पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की बात कह रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026