हरदा ब्रेकिंग: नमकीन से भरे कंटेनर में लगी आग, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
हरदा। हरदा-बैतूल नेशनल हाईवे-47 पर ग्राम उसकली के पास रविवार को नमकीन से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर नागपुर से इंदौर जा रहा था। आग लगते ही चालक और क्लीनर ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से कंटेनर में रखा सामान जलने की सूचना है।
.
.
#anokhaharda #harda #hardanews