Public App Logo
Profile Picture

Manish Pawar

@anokha_teer
405Followers
0Following
🚨 हरदा: रहटगांव अंधे कत्ल का खुलासा

बड़झिरी-बोबदा रोड पर मिले अज्ञात शव की पहचान बांदीमालौर निवासी राजू कलम के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों के विवाद में हत्या की गई। मामले में दो आरोपियों—चुन्नीलाल और रतन—को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट कर हत्या करने और शव को सड़क किनारे छोड़ने की बात स्वीकार की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रहटगांव nis:value=रहटगांव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hardanews nis:value=HardaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
⚡ विद्युत आपूर्ति बंद सूचना

कल दिनांक 04/10/2026, दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक निम्न फीडरों का मेंटेनेंस किया जाना है -

1. 11kV सब्जी मंडी फीडर
प्रभावित क्षेत्र:
- जोशी कॉलोनी
- सेंट मेरी स्कूल
- हास्पीटल चौराहा
- नायरा पेट्रोल पंप
- चौबे कॉलोनी

2. 11kV गल्ला मंडी फीडर
प्रभावित क्षेत्र:
- कलेक्ट्रेट ऑफिस
- जोशी कॉलोनी गली नं. 4
- मंडी कैम्पस
- विनायक इंडस्ट्री

नोट: कार्य की स्थिति अनुसार समय कम या ज्यादा हो सकता है।
छीरपुरा में युवक-युवती को लेकर वीडियो वायरल

हरदा। रहटगांव तहसील के ग्राम छीरपुरा में देर रात युवक-युवती से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण एक युवक से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। युवक अपना नाम इरफान बता रहा है।

*नोट:* सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दैनिक अनोखा तीर वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता।
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=anokhateer nis:value=AnokhaTeer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anokhaharda nis:value=anokhaharda nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, हरदा द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम एवं योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिका छात्रावास की लगभग 150 बालिकाओं एवं खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में हरदा एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया, तहसीलदार टिमरनी देवशंकर धुर्वे, तहसीलदार हिमांशु परते, यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर, खेल समन्वयक सलमा खान एवं योग गुरु राधेश्याम गौर ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिला कांग्रेस ने मनाई गांधी और शास्त्री जयंती  

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस द्वारा आज देश के उन दो महान नेताओं की जयंती मनाई गई जिन्होंने इस देश को बहुत कुछ दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन के जरिए देश को आजादी दिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि देश का हर नागरिक ऐसा महसूस करे कि वो स्वतंत्र भारत का नागरिक है, ये देश उसका अपना देश है। गांधी ने ग्राम स्वराज का सपना देखा था, वो आज भी अधूरा है। पंडित लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, इस देश को सशक्त किया, किसानों की समृद्धि के लिए अनेक कार्य किए। आज सभी कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया कि हम गांव-गांव गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और इस देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाएंगे। आज कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने, जिला वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामचरण सिंधे, दिनेश यादव, उपाध्यक्ष भूपेश पटेल, सोनतलाई ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र बिश्नोई, प्रमिला सिंह ठाकुर, इकबाल अहमद, जिला महामंत्री सूरज सिंह राजपूत, सुरेन्द्र सराफ, विजय सूरमा, महेश मालवीय, डॉक्टर जैदी, बलराम राजपूत, मंजीत सिंह, अनिल बिश्नोई, सचिन कुचबंदिया, परसुतम ठाकुर, बलराम यादव, रमेश सोनकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
सेवा मेरा योगदान
-हरदा में स्वच्छता ही सेवा से हुई अभियान की शुरुआत

अनोखा तीर, हरदा। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्र्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश में 2 से 10 अक्टूबर तक 'सेवा मेरा योगदान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत अभियान की शुरुआत शुक्रवार को 'स्वच्छता ही सेवा गतिविधि के तहत एबीएम ग्राउंड परिसर में विशेष स्वच्छता के लिये श्रमदान से हुई। इस अभियान के तहत सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर ग्राउंड और उसके आसपास के पूरे क्षेत्र की सफाई की। स्वच्छता के दौरान मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर उनका सुरक्षित निपटान किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन बाथम सहित अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, सफाई मित्रों व नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी की और स्वच्छ भारत का संदेश दिया। अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा महाराणा प्रताप उद्यान में ''एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
सेवा संकल्प अभियान एवं गांधी जयंती के तहत हुए नुक्कड़ नाटक

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार 2 अक्टूबर को जिले में सामाजिक न्याय विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के शासकीय महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी, आभास, सक्षम पीएम श्री महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़, तनीषा चौहान, अवंतिका राठौर, साधना बरैया, पारस लोवंशी, विवेक कुशवाह, नकुल राठौर, वीणा, अंजलि, गौतमी एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया गया, साथ ही गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति एवं स्वच्छता विषय पर नाटक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने में योगदान देने वाले सफाई दूतों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पीएम श्री कॉलेज से प्राचार्य डॉ. राजेश गौर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़, डिग्री कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्येंद्र सिंह परिहार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर परिषद के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना खिरकिया एवं टिमरनी के कुल 225 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना खिरकिया के आंगनबाड़ी केंद्र सिराली में सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया तथा छोटी-छोटी कन्याओं का कन्या पूजन किया गया। इस दौरान बच्चों को फल व मिठाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने आंगन मिलन कार्यक्रम में केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा कार्यकर्ता को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद अनीता अग्रवाल, वार्ड पार्षद सुधा मालवीय, वार्ड पार्षद सचिन बुच, हैय्यत खान एवं महिला बाल विकास विभाग से अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
-दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

अनोखा तीर, हरदा। सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा के तहत शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय, हरदा के सभागार में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन बाथम सहित विभिन्न पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वर्मा ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया।
लघु नाटिका व नुक्कड़ नाटक का आयोजन  
राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता के महत्व पर केंद्रित लघु नाटिका भी प्रदर्शित की गई। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशामुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
स्वच्छता मित्रों के पैर पखारकर किया सम्मान -
कार्यक्रम में स्वच्छता मित्र मुबारिक, उषा, कैलाश, गायत्री का अतिथियों द्वारा पैर पखारकर सम्मान किया गया। साथ ही 55 से अधिक ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता दूतों को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।
पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित
-सहभोज से दिया समरसता का संदेश

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम पंधानिया में शुक्रवार को अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से समाजसेवी अमरसिंह मीणा, सरपंच सुनील मीणा, समाजसेवी, जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक प्रमोद माथुर, क्षेत्र संयोजक रवि कनोजिया, सभी छात्रावास अधीक्षक, कर्मचारी, शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी, मां सरस्वती एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराई को समाज से समूल समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के शिविर महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश दिया।
'स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान

अनोखा तीर, हरदा। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता गतिविधि में सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
कोतवाली पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, लाल स्कूल के पास 50 लीटर लहान नष्ट कर 5 लीटर शराब जप्त की
.
.

<nis:link nis:type=tag nis:id=anokhateer nis:value=AnokhaTeer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hardapolice nis:value=hardapolice nis:enabled=true nis:link/>
अवैध शराब पर पुलिस की नजर, कोतवाली टीम ने ढाबों पर की जांच
.
.

<nis:link nis:type=tag nis:id=anokhateer nis:value=AnokhaTeer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anokhaharda nis:value=anokhaharda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hardapolice nis:value=hardapolice nis:enabled=true nis:link/>
🚨 टिमरनी में अधिवक्ता के ऑफिस में मारपीट!

हरदा जिले के टिमरनी में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर स्थित ऑफिस में मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक कुछ युवक ऑफिस पहुंचे और अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं झूमाझटकी की। घटना CCTV में कैद होने का दावा किया जा रहा है।

मारपीट में अधिवक्ता मयंक बोरसे घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📍 टिमरनी | हरदा
पूरी खबर के लिए जुड़े रहें Anokha Harda के साथ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=timarni nis:value=Timarni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hardanews nis:value=HardaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
विद्युत आपूर्ति बंद सूचना

कल दिनांक 03/10/2026, दिन शनिवार को 11kV केंटीन फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है, जिसके कारण सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र:
1. मंडी कैंपस
2. शुक्ला कॉलोनी
3. पीलियाखाल
4. मदीना कॉलोनी
5. शिवम वाटिका
6. सकूर सत्तार
7. अमाना विहार कॉलोनी
8. डोकरी ट्रांसफार्मर
9. खनूजा वाला ट्रांसफार्मर

नोट: कार्य की स्थिति अनुसार समय कम या ज्यादा हो सकता है.
सोयाबीन की कटाई शुरू, पांच से सात बोरा प्रति एकड़ निकल रहा उत्पादन

अनोखा तीर, मसनगांव। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल सोयाबीन की कटाई क्षेत्र में शुरू हो गई है। खेतों में जल्दी पकने वाली किस्में तैयार होने के साथ ही किसान अब कटाई में जुट गए हैं। शुरुआती खेतों में मिल रही उपज को देखते हुए इस बार उत्पादन पिछले साल की तुलना में ठीक-ठाक रहने की उम्मीद किसानों को है। हालांकि फसल की वास्तविक स्थिति का पता पूरी तरह कटाई होने के बाद ही चलेगा। क्षेत्र में 2433, 2303 और 2506 ब्लैक बोल्ड सहित जल्दी पकने वाली सोयाबीन की किस्में पककर तैयार हो गई हैं। इन किस्मों की कटाई कई किसानों ने शुरू कर दी है। किसानों के अनुसार शुरुआती तौर पर पांच से सात बोरी प्रति एकड़ तक उत्पादन निकल रहा है। इससे किसानों को आगे पकने वाली फसल से भी बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
कटाई के साथ मंडी में पहुंचने लगी उपज
खेतों में फसल तैयार होने के साथ ही सोयाबीन की उपज मंडी तक पहुंचने लगी है। वर्तमान में मंडी में सोयाबीन के भाव 4800 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बने हुए हैं। किसान उत्पादन के साथ-साथ भाव पर भी नजर रखे हुए हैं। किसानों का कहना है कि फसल की लागत लगातार बढ़ने के कारण उपज का उचित भाव मिलना जरूरी है।
मौसम साफ होते ही बढ़ी कटाई की रफ्तार
पिछले दिनों मौसम में बदलाव के कारण किसान फसल की कटाई को लेकर चिंतित थे। अब मौसम साफ होने के बाद खेतों में कटाई का काम तेज हो गया है। जिन खेतों में सोयाबीन की फलियां पूरी तरह पक चुकी हैं, वहां किसान पहले कटाई कर रहे हैं, ताकि खेत में खड़ी फसल को मौसम की मार से बचाया जा सके।
आगे आने वाली फसल से उम्मीद
अभी सोयाबीन की कटाई शुरुआती चरण में है। क्षेत्र में बड़ी मात्रा में फसल खेतों में खड़ी है। आने वाले दिनों में 2117, 2172, 2555 एनआरसी 268 150 सहित अन्य किस्मों की कटाई शुरू होने के बाद ही पूरे क्षेत्र में उत्पादन की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल शुरुआती उत्पादन ने किसानों की उम्मीदों को जरूर बढ़ाया है।
समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर पंजीयन 3 अक्टूबर से
शासन द्वारा सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन का कार्य 3 अक्टूबर से शुरू किया जाना है जबकि कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी उपज की समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए पंजीयन का इंतजार करना पड़ रहा है। शासन के आदेश अनुसार 3 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक भावांतर योजना के तहत सोयाबीन का पंजीयन किया जाना है। इस संबंध में मसनगांव समिति के सहायक संचालक अखिलेश पाटिल ने बताया कि 3 अक्टूबर से पंजीयन का काम चालू होगा जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। शासन के आदेशानुसार भावांतर में सोयाबीन खरीदी की जाएगी।
आंगन मिलन सेवा अभियान
-आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ मेरी कहानी-मेरी सफलता योजना लाभार्थी संवाद कार्यक्रम  

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत विधानसभा हरदा क्षेत्र की परियोजना हरदा शहरी, हरदा ग्रामीण-1 एवं हरदा ग्रामीण-2 के कुल 267 आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आंगनबाड़ी सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए बच्चों, माताओं एवं परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य, महिला कल्याण एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग हरदा विवेक शर्मा ने बताया कि अभियान के तृतीय दिवस पर विशेष रूप से मेरी कहानी-मेरी सफलता योजना लाभार्थी संवाद गतिविधि आयोजित की गई। गतिविधि का उद्देश्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों को साझा करना तथा अन्य महिलाओं एवं परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना रहा। तृतीय दिवस आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभागीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के अनुभवों पर आधारित वीडियो तैयार कर प्रदर्शित किए गए, जिनके माध्यम से योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही बच्चों एवं माताओं से जुड़ी शासन की पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज बोलचाल की भाषा में दी गई। लाभार्थी माताओं के अनुभवों को अन्य उपस्थित महिलाओं के साथ साझा करते हुए उन्हें भी पात्रतानुसार विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों में उत्साह एवं खुशी का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से फलों एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेवाएं प्रदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित माताओं एवं समुदाय के सदस्यों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों एवं महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा अभियान के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल शासकीय सेवाओं के वितरण स्थल के रूप में नहीं, बल्कि माताओं, बच्चों एवं समुदाय के संवाद और सहभागिता के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया गया। अभियान के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, महिला कल्याण तथा विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। महिला एवं बाल विकास, हरदा द्वारा आयोजित अभियान अंतर्गत गतिविधि में लाभार्थी माताओं एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता रही। तीनों परियोजनाओं के 267 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
महर्षि ज्ञानपीठ में मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे
-दादा-दादी के स्नेह से भावुक हुआ विद्यालय

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ में ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन बड़े ही आत्मीय, भावुक और आनंदमय वातावरण में किया गया। प्री-प्राइमरी कक्षाओं नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे बच्चे अपने दादा-दादी के साथ विद्यालय पहुंचे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी और दादा-दादी के बीच प्रेम, संस्कार एवं भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना रहा। विद्यालय पहुंचने पर दादा-दादियों का बच्चों एवं विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात दादा-दादियों के हाथों मां सरस्वती का पूजन कराया गया। नन्हे बच्चों ने अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके लिए विशेष प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में दादा-दादियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विजेता रहे दादा-दादियों को संस्था की ओर से श्रीमद्भगवद्गीता उपहार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक पक्ष उस समय देखने को मिला जब दादा-दादियों ने अपने बचपन से जुड़े मजेदार किस्से-कहानियां सुनाईं और गीत प्रस्तुत किए। वहीं सभी दादियों ने एक साथ गरबा नृत्य कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दी। इस अवसर पर बच्चे भी दादा-दादी के वेश में विद्यालय पहुंचे, जिसने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। अपने दादा-दादियों को प्रसन्न करने के लिए बच्चों ने वेलकम टू अवर स्कूल गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर दादा-दादी भावुक होने के साथ-साथ खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम में नाती-पोतों और दादा-दादियों के बीच प्रेम और अपनत्व की सुंदर झलक देखने को मिली। कई दादा-दादी अपने नन्हे नाती-पोतों को गले लगाकर भावुक नजर आए। विद्यालय परिवार ने कहा कि दादा-दादी केवल परिवार के वरिष्ठ सदस्य ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए संस्कार, अनुभव और प्रेम का अनमोल स्रोत होते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को परिवार के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और भारतीय पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की एंकरिंग हीरम शाह ने की। आयोजन को सफल बनाने में सरिता मैडम, डॉली मैडम एवं संगीता मैडम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में संस्था की प्राचार्य कामना राजपूत ने सभी दादा-दादियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता
-सुकन्या टीम रही विजेता

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास हरदा विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने एवं खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को महात्मा गांधी स्कूल ग्राउंड, हरदा में बालिकाओं के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लाडली टीम एवं सुकन्या टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों की बालिकाओं ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। शानदार प्रदर्शन करते हुए सुकन्या टीम विजेता रही। इस खेल गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। खेल गतिविधि के दौरान ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग सलमा खान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शाखा प्रभारी शुभम बामने सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा बालिकाओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें खेलों में निरंतर सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को संदेश दिया गया कि बेटियां शिक्षा, खेल एवं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। इस प्रकार की गतिविधियां बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का किया सम्मान

अनोखा तीर, मसनगांव। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा गांव के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। पंचायत की ओर से सम्मान मिलने पर बुजुर्ग भावुक नजर आए और उन्होंने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा करते हुए गांव के विकास और आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। ग्राम के बुजुर्ग गणेश प्रसाद भायरे ने कहा कि शासन द्वारा बुजुर्गों के सम्मान के लिए 1 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया है। पंचायत द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कम बारिश को देखते हुए आने वाले समय में जल संकट की आशंका जताते हुए पंचायत से गांव में जगह-जगह बोरी बंधान बनाकर बारिश के पानी को रोकने की व्यवस्था करने की बात कही। वहीं बृजलाल ओनकर ने कहा कि बुजुर्गों के सम्मान की परंपरा हमेशा बनी रहनी चाहिए। बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाज और गांव को दिशा मिलती है।
91 वर्षीय बाबूलाल ने बताया सेहत का राज
कार्यक्रम में 91 वर्षीय बाबूलाल मालवीय ने अपनी सेहत का राज बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से शुद्ध शाकाहारी भोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले कुछ समय तक सिगरेट का सेवन करने से उनकी सेहत प्रभावित हुई थी। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने सिगरेट पूरी तरह छोड़ दी। इसके बाद से वे नियमित जीवनशैली अपना रहे हैं और प्रतिदिन करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल घूमने जाते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखने से वे आज भी स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।
बुजुर्गों के मार्गदर्शन से तय होता है विकास
पंचायत सचिव नंदलाल बघेल ने कहा कि बुजुर्ग गांव की प्रेरणा हैं और उनका सम्मान हमेशा किया जाना चाहिए। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से ग्राम के विकास को दिशा मिलती है। कार्यक्रम में दो महिला बुजुर्ग, गणेश मुकाती, रामकृष्ण पाटिल, सहायक सचिव लालू योगी, सरपंच राजकुमारी चौहान, कोटवार हर्षवर्धन अग्निभोज सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
खुशियों की दास्तां
-ड्रिप सिंचाई से मिर्च की खेती में आशुतोष को मिली सफलता
-किसान को मिला दो लाख का शुद्ध लाभ

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले के खिरकिया विकासखंड के ग्राम चारुवा हरिपुरा माल के प्रगतिशील किसान आशुतोष बघेला ने इस योजना का लाभ लेकर अपनी तकदीर बदल ली है। बघेला एक प्रगतिशील किसान हैं। उनके पास कुल 6 एकड़ कृषि भूमि है और वे पिछले लगभग 5 वर्षों से अपनी जमीन पर मिर्च की खेती कर रहे हैं। पहले पारंपरिक तरीके से सिंचाई करने पर पानी अधिक लगता था और फसल का उत्पादन भी अपेक्षित नहीं मिल पाता था। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया, जहां उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संबंध में जानकारी मिली। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने 2.25 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। इस हेतु उन्हें शासन की ओर से 63,658 रुपए का अनुदान प्राप्त हुआ। अनुदान प्राप्त होने के बाद बघेला ने अपने मिर्च के खेत में ड्रिप सिस्टम के साथ-साथ प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक का भी उपयोग किया। इस आधुनिक तकनीक से उन्हें दोहरा लाभ मिला। एक ओर जहां ड्रिप के माध्यम से पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद पानी पहुंचा, वहीं मल्चिंग से खेत में नमी लंबे समय तक बनी रही और खरपतवार की समस्या लगभग समाप्त हो गई। इससे उनकी फसल पहले की तुलना में अधिक स्वस्थ और व्यवस्थित रही तथा पानी की भी काफी बचत हुई। उन्नत तकनीक का परिणाम यह रहा कि उन्हें मिर्च की फसल से प्रति एकड़ लगभग 150 क्विंटल का भरपूर उत्पादन प्राप्त हुआ। उत्पादित मिर्च का विक्रय उन्होंने स्थानीय बाजार एवं सीधे खेत से ही व्यापारियों को किया, जिसका औसत बाजार मूल्य उन्हें लगभग 3 हजार रुपए प्रति क्विंटल प्राप्त हुआ। इस प्रकार इस फसल में उनकी कुल लागत लगभग ढाई लाख रुपए आई, जबकि कुल आय लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए हुई और उन्होंने लगभग 2 लाख रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया। आशुतोष बघेला की यह सफलता यह दर्शाती है कि यदि किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी शासन की योजनाओं और ड्रिप-मल्चिंग जैसी वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाएं तो कम लागत और कम पानी में भी अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृद्धजन दिवस का आयोजन

अनोखा तीर, टिमरनी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख खंड चिकित्सा अधिकारी जयसिंह कुशवाह के निर्देशन में केंद्र पर आए हुए 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का फूल-मालाओं से स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के रक्तचाप, शुगर, नेत्र परीक्षण एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु परामर्श दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वृद्धजनों को अल्पाहार करवाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी केशरी प्रसाद, पुष्पा देशमुख, हर्षद कुलकर्णी, बीसीएम मुकेश बटाने एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी प्रबंधन ने सभी बुजुर्गों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
धौलपुर कलां में पितृ शांति हेतु श्रीमद्भागवत कथा एवं मूल पाठ का आयोजन

अनोखा तीर, धौलपुरकला। ग्राम धौलपुर कलां में सूर्यनारायण सिंह राजपूत के निज निवास पर श्राद्ध पक्ष में अपने पितृ के निमित्त श्रीमद्भागवत कथा एवं मूल पाठ का आयोजन हो रहा है। पितृ पक्ष अपने पितरों की भक्ति का पक्ष रहता है। पितरों के लिए श्रद्धा से जो भी सत्कर्म किया जाता है वही श्राद्ध कहलाता है। भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन कृष्ण अमावस्या तक इन सोलह दिनों में पिंडदान या तर्पण से, ब्राह्मण भोजन से या श्रीमद्भागवत का मूल पाठ कर हम हमारे पितृ गणों को तृप्त एवं प्रसन्न कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। यह दिव्य आयोजन पंडित संजय रविशंकर दुबे के आचार्यत्व में कलम परिवार में हो रहा है। प्रात: मूल पाठ, दोपहर में श्रीमद्भागवत की कथा एवं आरती कर प्रसादी का वितरण किया जाता है।
रहटगांव में माचक नदी पर झरने का मनमोहक नजारा

अनोखा तीर, रहटगांव। थाना क्षेत्र में भोमका बाबा और बड़झीरी के बीच माचक नदी पर इन दिनों झरने का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ने से यहां प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। आसपास के लोग और प्रकृति प्रेमी इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पानी का बहाव और जलस्तर अधिक होने के कारण यहां सावधानी बेहद जरूरी है। वन विभाग की ओर से भी लोगों को चेतावनी दी गई है कि बिना तैराकी की जानकारी के पानी में उतरने से बचें। अगर आप यहां पहुंच रहे हैं, तो बेहतर है कि सुरक्षित दूरी से झरने और प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का आनंद लें। खासकर बच्चों को पानी के पास अकेला न छोड़ें और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें। प्रकृति खूबसूरत है, लेकिन सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है।
वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों ने दिखाया उत्साह
-100 वर्ष पूर्ण करने वाले वृद्धजन का हुआ सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं वृद्ध आश्रम संचालन समिति सार्थक सेवा आश्रय समिति के संयुक्त तत्वावधान द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष बलराम काले ने बताया कि कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान के साथ विभिन्न मनोरंजक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव,  दर्शनसिंह गहलोत जिला पंचायत उपाध्यक्ष, अंशुल गोयल नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वृद्धजनों का माल्यार्पण एवं सम्मान कर किया गया। इस अवसर पर 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले चांद बी को शतायु सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें श्रीफल एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद वृद्धजनों के लिए चम्मच दौड़ एवं कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वृद्धजनों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे वृद्धजनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम कांतीराम बोझ पटेल, द्वितीय क्रांति दीक्षित और तीसरे नंबर पर सावित्री दादी रहीं, वहीं पुरुष वर्ग में श्याम लाल प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर हरिराम मेघवाल एवं तृतीय स्थान पर सोहनलाल रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को सुना तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। आयोजन में वृद्धजनों के प्रति समाज में सम्मान, अपनत्व और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।  
वृद्धजनों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, माही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण भी किया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें स्वयंसेवक अंकिता गायकवाड़, तनीषा चौहान, अवंतिका राठौर, साधना बरैया, ऋषिका, पलक, पारस लोवंशी, प्रीतम नागोरे, विवेक कुशवाह, नकुल राठौर शामिल रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक सहित विभाग का संपूर्ण स्टाफ एवं समिति के भागवत सिंह राजपूत, सुरेंद्र तोमर एवं अन्य उपस्थित थे। पूरे आयोजन में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता एवं सम्मान से सराबोर रहा।