✅ वृद्धजनों के तेजोवलय में समय बिताना सौभाग्य की बात -श्री डीडी उइके
✅ वृद्धजनों की तकलीफ समझकर उनका समाधान करना हम सभी का दायित्व
केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री डीडी उइके ने कहा कि वृद्धजनों के तेजोवलय के बीच समय बिताना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वृद्धजनों की तकलीफों को समझना, उनकी परेशानियों का समाधान करना तथा उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि देश के किसी भी बुजुर्ग को परेशानी न हो और उनके लिए हरसंभव बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
श्री उइके रविवार को स्थानीय वृद्धाश्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित वृद्धजन सम्मान एवं सेवा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों का फूलमालाओं से सम्मान किया तथा उन्हें मिठाई खिलाई। साथ ही फल, आवश्यक उपकरण एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।
वृद्धाश्रम में सौर ऊर्जा सिस्टम लगवाने का आश्वासन
श्री उइके ने वृद्धाश्रम की आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए यहां सौर ऊर्जा सिस्टम लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। हमें उनके सम्मान, सुविधा और बेहतर जीवन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बृद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
Durgadas Uikey
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026