कार पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे लोग
बाजपुर। नैनीताल रोड स्थित फार्म डाइन होटल के सामने अचानक एक विशालकाय पेड़ कार के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग राहत-बचाव में जुटे और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसे में नुकसान की सूचना है, जबकि राहत कार्य जारी है।
Bajpur, Udham Singh Nagar | Oct 7, 2026