बाजपुर न्यूज
हड़ताली कर्मियों के समर्थन में शुक्रवार को महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान,अनिल वाल्मीकि
बाजपुर। उत्तराखंड दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने मंगलवार रात बयान जारी कर पालिका के कामबंद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन की बात कही। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के समर्थन में बुधवार सुबह पहुंचने की अपील की गई थी। इसी क्रम में उन्होंने माता-बहनों से भी आह्वान किया था, जिसे फिलहाल दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अनिल वाल्मीकि ने कहा कि अब शुक्रवार सुबह पालिका कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने सभी से कर्मचारियों के समर्थन में सहयोग करने का आग्रह किया है।