Public App Logo
Profile Picture

बाजपुर न्यूज

@kushbazpur
276Followers
1Following
शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे बरहैंनी नई सड़क चौराहे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार सोमवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

उसके दो रिश्तेदार रोहित और दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बाजपुर न्यूज 

गांधी-शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय में गूंजा रामधुन, स्वच्छता का लिया संकल्प

बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
------------------------------------------------------------------------------------
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. सिंह सहित प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं।
------------------------------------------------------------------------------------
इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से रामधुन गाकर राष्ट्रपिता को याद किया। कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, विचार गोष्ठी और जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर स्वच्छ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संदेश दिया।
------------------------------------------------------------------------------------
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बी.के. सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जे.एस. नेगी, डॉ. पंकज कुमार सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात कर स्वच्छ, समतामूलक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
बाजपुर न्यूज 

एसटीएम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

बाजपुर। एसटीएम कॉन्वेंट जूनियर हाई स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मोहन चंद्र पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के विचारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। सह-प्रबंधक कमला पाण्डेय ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा उनके प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान, जय किसान’ के महत्व को समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। विद्यालय परिवार ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, सत्य, अहिंसा, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
बाजपुर न्यूज 

मुंडिया कलां में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

भाजपा मंडल मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सैनी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना समेत विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया

------------------------------------------------------------------------------------
बाजपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को बाजपुर के मुंडिया कलां स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं और लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
------------------------------------------------------------------------------------
भाजपा मंडल मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सैनी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना, नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के संबंध में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लाभार्थियों से योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
------------------------------------------------------------------------------------
आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी संवाद कर उनके विचार जाने गए। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।
------------------------------------------------------------------------------------
इस अवसर पर सीडीपीओ विमल बाराकोटी, ग्राम प्रधान लियाकत अली, उत्तम सैनी, मंजू, दुर्गा पाल, केंद्र सुपरवाइजर आरती व स्वाति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बाजपुर न्यूज 

मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, महिलाओं की आजीविका और सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

डॉ. पूनम पांडे बोलीं—महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता ही परिवार और समाज के सशक्तीकरण का मजबूत आधार

बाजपुर। मधुबन स्वायत्त सहकारिता समिति की वार्षिक आम सभा गुरुवार को समिति अध्यक्ष उमा जोशी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम पांडे सहित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 400 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ. पूनम पांडे ने महिलाओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता परिवार और समाज के सशक्तीकरण का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक-दूसरे से सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। समिति अध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। महिलाओं को समूह गतिविधियों के साथ रोजगार, प्रशिक्षण, उत्पादन, विपणन और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। सभा में महिलाओं की आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार, समूह गतिविधियों, प्रशिक्षण और आर्थिक आत्मनिर्भरता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आय-व्यय, अल्ट्रा पुअर, रिकवरी, सीबीओ एंटरप्राइजेज, शेयर धन, बिजनेस प्लान, कलेक्शन सेंटर, SHG E-KYC एवं CCL सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई। एंटरप्राइज एवं अल्ट्रा पुअर लाभार्थियों ने अपने व्यवसाय और आय से संबंधित अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए कुर्सी दौड़ और बलून प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान विकासखंड बाजपुर के बीडीओ सुरेश चंद्र पंत, विशिष्ट अतिथि पूजा जिंदल, खेम सिंह दानू, एनआरएलएम के एरिया कोऑर्डिनेटर रिजवान अली, ग्रामोत्थान परियोजना से सुनील कुमार, आईआरपीआर सहित विभिन्न क्लस्टरों के क्लस्टर स्टाफ एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं। रश्मि, सीमा, वैष्णवी, रेखा, सतविंदर, निशा, उर्मिला, कंचन, मुन्नी, गीता, सुमित्रा, विमल, सुशीला, उर्मिला पाठक सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में समिति अध्यक्ष उमा जोशी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, क्लस्टर स्टाफ एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का आभार जताया।
बाजपुर न्यूज 

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

सत्य, अहिंसा और वैज्ञानिक सोच अपनाने का किया आह्वान

बाजपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेंहटा में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  प्रधानाचार्य डीआर बाराकोटी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। प्रधानाचार्य डीआर बाराकोटी ने गांधी और शास्त्री के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अहिंसा, समानता, एकता, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी का सत्य-अहिंसा का दर्शन और शास्त्री का ‘जय जवान, जय किसान’ का मंत्र आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अंधविश्वास व रूढ़ियों से दूर रहकर प्रश्न पूछने, तर्क करने और प्रमाण आधारित वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक देवेंद्र सिंह एवं सोमनाथ सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर दीपक शर्मा, अनीसुर रहमान, सोमनाथ सिंह, गीता यादव, देवेंद्र कुमार, सुखप्रीत कौर, लक्ष्मी, धनेश्वरी, कमलेश सहित शिक्षक-कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
बाजपुर न्यूज 

पालिका कर्मियों की कामबंद हड़ताल आठवें दिन भी जारी

भाजपा सरकार के खिलाफ रोष, भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने दिया समर्थन

बाजपुर। नगर पालिका कर्मियों की कामबंद हड़ताल आठवें दिन गुरुवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रोष जताया। वहीं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
सफाई कर्मचारी आयोग पर बरसे अनिल वाल्मीकि, बोले—आश्वासन नहीं हक चाहिए

बाजपुर। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारी आयोग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों को आश्वासन नहीं, उनकी छोटी-छोटी मांगों का हक चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
बाजपुर न्यूज 

दिनदहाड़े ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, बाजपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

महेशपुरा में 10 टायरा ट्रक से चोरी हुई थी बैटरी, आरोपियों के कब्जे से ₹15 हजार कीमत की बैटरी बरामद

बाजपुर। महेशपुरा में दिनदहाड़े ट्रक से बैटरी चोरी के मामले का बाजपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को सलमान पुत्र इसरत अली निवासी महेशपुरा ने तहरीर देकर बताया था कि उसने अपना 10 टायरा ट्रक संख्या UP21BN0014 महेशपुरा में खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटने पर ट्रक से बैटरी गायब मिली। मामले में कोतवाली बाजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मैनुअल सर्विलांस और सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस के मुताबिक,1अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर नामधारी कट के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज सैनी (22), राजमियां (21) और संजू (18) है। पुलिस ने इनके कब्जे से ट्रक से चोरी की गई करीब 15 हजार रुपये कीमत की बैटरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने तीनों के मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई है। तीनों आरोपियों को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में दोराहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल कैलाश चंद्र शामिल रहे।
बाजपुर न्यूज 

धान क्रय केंद्र शुरू न होने पर भाकियू का प्रदर्शन

खरीद व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, जल्द केंद्र शुरू कराने की मांग

बाजपुर। धान क्रय केंद्र शुरू न होने से नाराज भाकियू नेताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन कर रोष जताया। किसान नेताओं ने धान खरीद व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल उठाते हुए जल्द क्रय केंद्र शुरू कराने और किसानों की उपज की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने की मांग की।
बाजपुर न्यूज 

सहकारी कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू

पैक्स समितियों में कामकाज ठप, छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने बांधी काली पट्टी

बाजपुर।। सहकारी समिति सचिवों एवं कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। पैक्स सचिव, कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के बैनर तले कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते प्रदेशभर की पैक्स समितियों में कामकाज प्रभावित रहा।
------------------------------------------------------------------------------------
कर्मचारियों ने सम्मिलित एम-पैक्स का पंजीकरण निरस्त करने, भौगोलिक स्थिति व व्यवसाय की संभावनाओं के आधार पर नए पैक्स गठित करने, मिनी बैंकों के निक्षेप व समितियों के ऋण की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। इसके साथ ही गेहूं और धान की खरीद पैक्स के माध्यम से कराने तथा पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को सहकारिता विभाग के मुख्य ढांचे में शामिल करने की मांग उठाई।
------------------------------------------------------------------------------------
कर्मचारियों ने स्वास्थ्य योजना/गोल्डन कार्ड का लाभ देने, पूर्व में भेजे गए मांग पत्रों पर शासनादेश जारी करने और शत-प्रतिशत पदोन्नति सहित कैडर सचिवों को शाखा प्रबंधक व सहायक विकास अधिकारी के पदों पर पदोन्नति के अवसर देने की मांग की।
------------------------------------------------------------------------------------
कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी की जा रही है। सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा।
------------------------------------------------------------------------------------
प्रदर्शन में मिट्ठन लाल, हेम काण्डपाल, राम सिंह यादव, तौफीक अहमद, हरपाल सिंह, पूरन चंद्र पाण्डेय, संदीप सिंह, संजय चौहान, नेमपाल सिंह, कुंदन सिंह, सुशीम, अरुण कुमार, लाखन सिंह, पूजा कुशवाहा, राजकुमार शर्मा, संजय कुमार, हेमंत पाण्डेय, फराज अहमद, सुंदरम तिवारी और दिव्यांशु रावत आदि मौजूद रहे।
बाजपुर न्यूज 

पालिका कर्मियों की मांगों को लेकर सीताराम तिवारी ने भाजपा नेताओं से जताई उम्मीद

बाजपुर। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा बाजपुर के अध्यक्ष सीताराम तिवारी ने पालिका कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर भाजपा नेताओं से सहयोग की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आगे आकर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल करनी चाहिए।
------------------------------------------------------------------------------------

सीताराम तिवारी ने कहा कि उन्हें राजेश कुमार, गौरव शर्मा, यशपाल राजहंस, मेजर सिंह सहित भाजपा के अन्य नेताओं से उम्मीद है कि वे पालिका कर्मियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा नेता अरविंद पांडे से भी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की अपील की।
------------------------------------------------------------------------------------
उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं और अब उन्हें जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक नेतृत्व से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद है।
पालिका कर्मियों की अनदेखी पर विनोद 
वाल्मीकि का सरकार-प्रशासन पर हमला

नगर पालिका सभागार में भाजपा के खिलाफ जमकर
 बरसे कर्मचारी महासंघ के सचिव विनोद वाल्मीकि
भगवती कंपाउंड की केमिकल फैक्ट्री में हादसा, एक महिला की मौत, तीन गंभीर

प्रधान प्रतिनिधि बरहैंनी नरेंद्र शर्मा बोले—सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ देंगे तहरीर
बाजपुर न्यूज 

केमिकल युक्त ड्रम की सफाई बनी जानलेवा, भगवती कंपाउंड की फैक्ट्री में हादसा

बिना सुरक्षा के केमिकल युक्त ड्रम धुलवाने का आरोप, चार महिलाओं की हालत बिगड़ी

सुरक्षा उपकरण मिले या नहीं? केमिकल हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर सवाल

बाजपुर के बरहैनी की चार महिलाएं कालाढूंगी फैक्ट्री में हादसे का शिकार, एक की मौत

केमिकल हादसे में घायल महिलाओं से मिले प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा, जाना हालचाल
चेयरमैन गित्ते की अपील बेअसर, पालिका कर्मियों ने फिर ठुकराया हड़ताल खत्म करने का अनुरोध

हर रोज गुजरती है एसडीएम की गाड़ी, लेकिन कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं: गित्ते
सफाई कर्मचारी संघ के सचिव विनोद वाल्मीकि का दो
 टूक संदेश—100 घंटे में मांगें पूरी करवाएं, फिर करें दावे
11 वोट से एबीवीपी की जीत, एनएसयूआई प्रत्याशी के गंभीर आरोपों से मचा बवाल

काशीपुर छात्र संघ चुनाव....
हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव सचिव समर्थकों में भिड़ंत एक घायल
आंगनबाड़ी कार्यकत्री रुखसाना के नेतृत्व में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
बाजपुर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष उत्कर्ष सिंह की 
ताजपोशी, 376 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

जीत तो मिल गई, अब वादों की बारी: क्या छात्रों 
की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे नए पदाधिकारी?
बाजपुर न्यूज 

बाजपुर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में उत्कर्ष सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

376 मतों से दर्ज की जीत, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दिशा विजयी

बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का मतदान एवं मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
--------------------------------------------------------
अध्यक्ष पद पर उत्कर्ष सिंह ने 791 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित को 415 मत मिले। इस तरह उत्कर्ष सिंह ने 376 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
--------------------------------------------------------
चुनाव में छात्र उपाध्यक्ष पद पर आकाश को 673 मत, जबकि छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दिशा को 726 मत मिले। सचिव पद पर अनुज ने 750 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर नंदिनी कोछड़ 796 मतों के साथ विजयी रहीं।
--------------------------------------------------------
अन्य परिणामों में कोषाध्यक्ष पद पर डॉली राज निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर विशाल यादव ने 762 मत प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर डेनिस ऑगस्टिन ने 149 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर वंश गुप्ता निर्विरोध विजयी रहे, जबकि कला संकाय प्रतिनिधि पद पर खुशी शर्मा ने 296 मत प्राप्त किए।
--------------------------------------------------------
छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दिशा को 726 मत, परमजीत कौर को 446 तथा पूजा कौर को 15 मत प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने खुशी जताई और महाविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
🗳️ बाजपुर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 का परिणाम घोषित
अध्यक्ष पद पर उत्कर्ष सिंह ने 376 मतों से दर्ज की जीत, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दिशा विजयी

बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में मंगलवार को छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए।

अध्यक्ष पद पर उत्कर्ष सिंह ने 791 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोहित को 415 मत मिले। अध्यक्ष पद पर उत्कर्ष सिंह 376 मतों से विजयी रहे।

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे—
🔹 अध्यक्ष: उत्कर्ष सिंह — 791 मत
🔹 उपाध्यक्ष (छात्र): आकाश — 673 मत
🔹 उपाध्यक्ष (छात्रा): दिशा — 726 मत
🔹 सचिव: अनुज — 750 मत
🔹 संयुक्त सचिव: नंदिनी कोछड़ — 796 मत
🔹 कोषाध्यक्ष: डॉली राज — निर्विरोध निर्वाचित
🔹 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: विशाल यादव — 762 मत
🔹 वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि: डेनिस ऑगस्टिन— 149 मत
🔹 विज्ञान संकाय प्रतिनिधि: वंश गुप्ता — निर्विरोध निर्वाचित
🔹 कला संकाय प्रतिनिधि: खुशी शर्मा — 296 मत

वहीं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दिशा को 726 मत मिले, जबकि परमजीत कौर को 446 और पूजा कौर को 15 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
बाजपुर न्यूज 

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

बाजपुर। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
---------------------------------------------------------------------------------
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना एवं स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं के संबंध में पात्र लाभार्थियों को जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए मार्गदर्शन किया।
---------------------------------------------------------------------------------
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और स्थानीय लोगों का सहयोग रहा।
छात्रसंघ अध्यक्ष उत्कर्ष सिंह ने भगत सिंह चौक पर किया माल्यार्पण

बाजपुर। छात्रसंघ चुनाव में जीत के बाद अध्यक्ष उत्कर्ष सिंह भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदे आजम के पौत्र गोल्डी संधू समेत बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।