मंझनपुर: कौशाम्बी में सड़क के लिए पासी सेना ने उठाई आवाज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी में पासी सेना संगठन के जिला अध्यक्ष अवधेश सरोज एवं प्रदेश सचिव आजाद पासी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंझनपुर स्थित जिला पंचायत आवास पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतेन्द्र सोनकर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सिराथू क्षेत्र के मधवामई और कड़ा क्षेत्र के तरसौरा गांव में इंटरलॉकिंग अथवा आरसीसी सड़क निर्माण कराने की मांग की है।