महापौर सिंघवी ने सुखाड़िया समाधि के पास हो रहे नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश।
महापौर ने शहरवासियों से मांगा सहयोग, यथासंभव वैकल्पिक मार्गों का भी करे उपयोग।
@followers @top fans News 24 Udaipur
#nonflower #udaipur #viralpost #nonflower
उदयपुर। शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आगामी वर्षा काल में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसे लेकर नगर निगम द्वारा नाला निर्माण एवं अन्य सुदृढ़ीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महापौर पारस सिंघवी ने सुखाड़िया समाधि के समीप चल रहे नाला निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि पूर्व में वर्षा काल के दौरान दुर्गा नर्सरी क्षेत्र में अशोक नगर तिराहे पर नाले के क्षतिग्रस्त होने के कारण जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई थी। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं हो तथा क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए नगर निगम द्वारा दुर्गा नर्सरी से लेकर लेक सिटी मॉल तक नाले का नए सिरे से निर्माण करवाया जा रहा है।
सिंघवी ने बताया कि यह मार्ग शहर के प्रमुख एवं अत्यधिक व्यस्त मार्गों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं। ऐसे में नाला निर्माण कार्य के कारण यातायात एवं आमजन को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए है। महापौर सिंघवी ने कहा कि पर्यटन सीजन भी प्रारंभ होने वाला है और शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन होगा। ऐसे में नाला निर्माण सहित जल निकासी से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाना आवश्यक है ताकि आमजन एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
गुणवत्त में नहीं रहे लापरवाही :
निगम महापौर पारस सिंघवी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है निर्माण कार्य के दौरान होने वाले कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। नाले के निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्य की नियमित निगरानी की जाए। महापौर ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने शहरवासियों से मांगा सहयोग :
निगम महापौर पारस सिंघवी ने शहर वासियों से दुर्गा नर्सरी पर हो रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है। सिंघवी ने कहा है कि यहां सुबह ऑफिस समय एवं सायं से देर रात्रि तक भारी यातायात का दबाव रहता है। आमजन को समस्या हो रही है। अतः शहरवासी नाला निर्माण कार्य होने तक यथासंभव अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग भी करे जिससे होने वाली समस्या से बचा जा सके।
Girwa, Udaipur | Oct 6, 2026