उदयपुर में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे रेती स्टैंड के पास दार्जिलिंग की एक युवती सड़क किनारे अकेली और रोती हुई मिली। युवती की हालत बेहद घबराई हुई बताई जा रही है। निजी बस ऑपरेटर और जागरूक लोगों ने युवती को सुरक्षित अपने पास बैठाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से बातचीत कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवती बार-बार “शिवम से माफी मांगनी है” और “मुझे फंसाया गया है” कहकर रो रही थी।
पुलिस ने युवती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और होटल में रुकवाया। अब पुलिस उसके परिवार से संपर्क करने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। युवती के बयान और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह दार्जिलिंग से उदयपुर कैसे पहुंची और उसके साथ वास्तव में क्या हुआ।
Pal Pal News Rajasthan पर देखिए उदयपुर और राजस्थान की महत्वपूर्ण खबरें। #UdaipurNews #Udaipur #UdaipurBreakingNews #UdaipurPolice #RajasthanNews #RajasthanBreakingNews #UdaipurCrimeNews #UdaipurLatestNews #DarjeelingGirl #DarjeelingNews #UdaipurGirl #UdaipurNewsToday #RetiStand #Sector6Police #UdaipurRajasthan #UdaipurHindiNews #RajasthanNewsHindi #UdaipurBreaking #UdaipurToday #UdaipurLive #UdaipurIncident #UdaipurPoliceNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #PalPalNews #RajasthanToday #UdaipurLocalNews
Girwa, Udaipur | Oct 6, 2026