सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ
----
महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान एवं संस्कृत भारती श्योपुर के तत्वावधान में सांदीपनि विद्यालय श्योपुर में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, सरस्वती वंदना एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत सुभाषित एवं श्लोकों का सुंदर गायन प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संस्कृत शिक्षक श्री सोनू जैन द्वारा “यानं गच्छति गच्छति यानम्” संस्कृत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे विद्यालय का वातावरण संस्कृतमय हो गया और विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति उत्साह का संचार हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी श्री भुवनेश लक्षकार ने संस्कृत सप्ताह के उद्देश्य एवं संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान, संस्कृति एवं परंपरा की समृद्ध भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत अध्ययन के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि दसवीं कक्षा के बाद संस्कृत विषय के अध्ययन के माध्यम से आयुर्वेद के क्षेत्र में आगे बढ़कर आयुर्वेदिक चिकित्सक बनने की दिशा में भी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत 25 से 31 अगस्त तक विद्यालय में संस्कृत आधारित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026