नमो उपवन में पौधरोपण
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अमृत हरित महा अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है इसी क्रम में सीएमओ श्री नरेन्द्र जाटव के निर्देशन में आज स्टेडियम परिसर स्थित नमो उपवन में शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया, इस दौरान अशोक, चांदनी, आंवला, करंज आदि के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद श्योपुर के अभियान नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान, आजीविका मिशन के श्री नीरज निगम, श्री इश्तियाक कुरैशी, नगर पालिका के कर्मचारी श्री ओम सुमन, श्री संदीप कतरोलिया, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री महावीर सुमन, श्री रिंकू प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
9 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026