कन्नौज से सेकड़ो शिव भक्तों ने कावड़ यात्रा निकाली।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर। उपखंड क्षेत्र के कन्नौज कस्बे से लगभग 1000 से अधिक शिव भक्तों ने कावड़ यात्रा निकाली। यह यात्रा कन्नौज के महादेव मंदिर से शुरू होकर भदेसर क्षेत्र के धनेश्वर महादेव स्थल पर पहुंची, जहां समाजसेवियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कन्नौज महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी प्रिंस गोस्वामी और सहायक पुजारी अभिषेक जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 8 बजे महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई। 1000 से अधिक शिव भक्तों का यह दल बैंड और डीजे की धुन पर भजनों पर थिरकते हुए धनेश्वर महादेव के लिए रवाना हुआ।
पूरे रास्ते भोलेनाथ के भजनों पर झूमते हुए कावड़ियों का यह दल भदेसर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल धनेश्वर महादेव पहुंचा।
इसके बाद समाजसेवियों की ओर से सभी कावड़ियों और भोलेनाथ के भक्तों का स्वागत कर इनके लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई।
कन्नौज के महादेव मित्र मंडल ने बताया कि सावन के महीने में संपन्न हुई इस कावड़ यात्रा के धनेश्वर महादेव पहुंचने पर पूजा-अर्चना की गई और सभी की खुशहाली की कामना की गई।