सावन के चौथे सोमवार को इच्छापूर्ण महादेव मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनोज माली ने की महाआरती
निंबाहेड़ा। सावन मास के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर वार्ड 39 स्थित इच्छापूर्ण महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती एवं धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में वार्ड की माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए और भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
राष्ट्रीय बजरंग दल निंबाहेड़ा सह प्रभारी राहुल प्रजापत ने बताया कि महाआरती में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष मनोज माली पहुंचे। कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने दुपट्टा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष मनोज माली ने भगवान भोलेनाथ की महाआरती में भाग लिया।
इस अवसर पर मनोज माली ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का विशेष पवित्र समय है। उन्होंने धार्�