*संकट की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ, आशीर्वाद बने राहवीर*
*कलेक्टर,एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,25 हजार रुपए का चेक की गई प्रदान*
*राहवीर योजना अंतर्गत सड़क हादसे में घायलों को मदद पर मिलेगा प्रोत्साहन*
➡️ शासन की मंशानुरूप जरूरतमंदों की सहायता पर प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले श्री आशीर्वाद गुप्ता को राहवीर योजना के तहत प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
➡️ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में श्री आशीर्वाद गुप्ता को उनके मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार की राशि की डेमो चेक प्रदान गई।
➡️
73 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 13, 2026