#बलरामपुर; #हुसैन_फॉर_जस्टिस संस्था ने उतरौला में मरीजों को बांटा रिफ्रेशमेंट, इमाम हुसैन के संदेश का किया प्रसार...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#उतरौला। #हुसैन_फॉर_जस्टिस (एचएफजे) संस्था की ओर से उतरौला के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित सजिदा हॉस्पिटल और लाइफ केयर हॉस्पिटल में मरीजों व तीमारदारों के बीच रिफ्रेशमेंट तथा इमाम हुसैन के संदेश से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। सजिदा हॉस्पिटल में कार्यक्रम डॉ. एहसान खान की निगरानी में, जबकि लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. अहमद की निगरानी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की सरपरस्ती एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक सैयद समीर रिजवी ने की। इस दौरान इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा ने बताया कि हुसैन फॉर जस्टिस एक भारतीय युवा-आधारित सार्वजनिक संगठन है, जो इमाम हुसैन के न्याय, मानवता और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि संस्था जाति व्यवस्था, आर्थिक शोषण, सांप्रदायिक विभाजन और महिलाओं के अधिकारों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष भारत के 50 से अधिक प्रमुख शहरों में इमाम हुसैन के संदेशों से जुड़े पंपलेट के साथ रिफ्रेशमेंट, पानी और भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
अली मुर्तजा ने लोगों से हुसैन फॉर जस्टिस के संदेश और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की। वहीं डॉ. एहसान खान और डॉ. अहमद ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने और समाज की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष अली मुर्तजा, नायब सदर जैन जाफरी, जनरल सेक्रेटरी अंबर रिजवी, सेक्रेटरी इरफान हैदर इफ्फू, अफजल जाफरी, ताहा हुसैन सहित अन्य वालेंटियर मौजूद रहे।
#balrampur #Utraula