Public App Logo
#बलरामपुर; सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर #उतरौला के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उतरौला, शिव पूजन के साथ नाग देवता की हुई आराधना उतरौला(बलरामपुर) सावन मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर सोमवार को उतरौला बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रसिद्ध श्री दुःख हरण नाथ मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। हाथों में पूजा की थाली, बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, दूध और गंगाजल लिए भक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचते रहे। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजता रहा। सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी कारण इस महीने में सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव की आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। #balrampur #Utraula #sawan - Balrampur News