👉#वृद्ध दिवस पर भोर फाउंडेशन ने बुजुर्गों संग बांटी खुशियां
--#स्वाति सिंह ने बुजुर्गों को सम्मानित कर उपहार दिए,लिया आशीर्वाद
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वंतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उन्हें उपहार एवं आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों को गेंदा की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को उपहार भेंट किए गए। स्वाति सिंह ने वृद्धजनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, जिला पेंशनधारियों के अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, ओमकार मनीषी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, पर्यावरणविद एवं सदस्य अतुल सक्सेना मौजूद रहे।इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक ब्रह्मदेव एवं समस्त स्टाफ तथा समाज कल्याण विभाग से नरेंद्र देव, प्रधान सहायक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 2, 2026