**बाढ़ में डूबे आशियाने, मदद को आगे बढ़े समाजसेवी संजय गुप्ता**
----ख्वाजा फिरोज वार्ड में बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राशन किट, राहत पाकर खिले चेहरे
शाहजहाँपुर। बाढ़ की विभीषिका ने लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कहीं घरों में पानी भरने से परिवार बेघर हो गए तो कहीं रोजमर्रा की जरूरतों का सामान तक जुटाना मुश्किल हो गया है। ऐसे संकट के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए समाजसेवी भी आगे आने लगे हैं। इसी क्रम में समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले ने ख्वाजा फिरोज वार्ड पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राशन किट वितरित की।गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। खन्नौत नदी खतरे के निशान को पार कर गई और उसका पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया। ख्वाजा फिरोज मोहल्ला भी बाढ़ की चपेट में आ गया। घरों में पानी भरने से लोगों को भारी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। कई परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर बाढ़ राहत केंद्रों में शरण लेनी पड़ी। ऐसे हालात में संजय गुप्ता ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राशन किट वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर जरूरतमंद परिवारों ने उनका आभार जताया और इस पहल की सराहना की। इस मौके पर संजय गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनके लिए सदैव प्राथमिकता रही है। आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। सेवा कार्य करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों तक आगे भी मदद पहुंचाई जाएगी।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar