👉#वृद्धजन दिवस पर विधायक ने बुजुर्गों को किया सम्मानित
--#वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान, फल-मिठाई और वस्त्र किए वितरित
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बनतारा स्थित वृद्धाश्रम में समाज कल्याण विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विधायक अरविंद कुमार सिंह को बुके देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही वस्त्र, फल और मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, समाजसेवी रमेश भाइयां, विमला बहन, ओमकार मनीषी, अतुल सक्सेना और उमेश पाठक ने वृद्धजनों के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के जिला संयोजक अतुल गुप्ता, दिनेश चंद्र शुक्ला, हरीश चंद्र वर्मा, सह संयोजक गंगाराम तेली, कार्यसमिति सदस्य कप्तान सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार और सदस्य रामसरन मौजूद रहे। वृद्धाश्रम प्रबंधक ब्रह्मदेव, समस्त स्टाफ तथा समाज कल्याण विभाग से नरेंद्र देव, प्रधान सहायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
DM Shahjahanpur
Shahjahanpur Cdo Arvind Kumar Singh
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 1, 2026