सफलता की कहानी
डिंडौरी निवासी प्रहलाद सिंह ने अपना व्यवसाय शुरू करने के उद्देश्य से उद्यम क्रांति योजना का लाभ लिया। योजना के अंतर्गत उन्होंने ₹9 लाख 50 हजार का ऋण लेकर पिकअप वाहन खरीदा।
पिकअप वाहन के माध्यम से उनका व्यवसाय अच्छा चल रहा है और पहले की अपेक्षा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। वर्तमान में वे प्रतिमाह लगभग ₹30 से ₹40 हजार की आय अर्जित कर रहे हैं।
प्रहलाद सिंह ने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
#sevasankalap #sevasankalapabhiyan #collectordindori #jansampark #UdyamKrantiYojana #Dindori #SuccessStory #SelfEmployment #MPGovernment #NarendraModi #MohanYadav
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026