Public App Logo
जनपद पंचायत शंकरगढ़ में राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और गूंजते “भारत माता की जय” के नारों से शंकरगढ़ गुंजायमान रहा। माननीय विधायक महोदया की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में स्कूली बच्चों, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह तिरंगा यात्रा एकता, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश बनी। हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में हिंदुस्तान! #हरघरतिरंगा #तिरंगा_यात्रा #balrampur - Balrampur News