जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ विधिज्ञ संघ का धरना के तीसरे दिन बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे DM और एसपी कोर्ट परिसर पहुंचे और जज के समक्ष संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव से वार्ता हुई और अधिकारियों ने गलती को स्वीकार किया। इसके बाद संघ ने धरना को समाप्त करने का एलान कर दिया, लेकिन कई अधिवक्ताओं ने धरना को समाप्त करने का विरोध भी जताया।