गिरिडीह, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया की छात्राओं ने उपायुक्त श्री रामनिवास यादव को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। छात्राओं के स्नेह से अभिभूत उपायुक्त ने रक्षासूत्र स्वीकार करते हुए उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति संकल्प लेने का अवसर है। जिला प्रशासन बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने को प्रेरित किया।
#Giridih #RakshaBandhan #GiridihNews #DeputyCommissioner #GirlsEducation #WomenEmpowerment #JharkhandNews #TeamPRDGiridih