गिरिडीह: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया की छात्राओं ने उपायुक्त रामनिवास यादव को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने छात्राओं का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प लेने का अवसर है। जिला प्रशासन बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपायुक्त ने छात्राओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, उप निर्वाचन पदाधिकारी पायल राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#रक्षाबंधन #dcgiridih #उपायुक्त #littlestudent #bnsdav