गिरिडीह: समाहरणालय परिसर में उपायुक्त रामनिवास यादव ने एक बुजुर्ग महिला की परेशानी सुनते हुए संवेदनशील पहल की। ग्राम बुधुडीह निवासी कमला देवी ने बताया कि उन्हें अब तक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को बुलाकर सात दिनों के भीतर पात्रता के अनुसार पेंशन का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित पेंशन राशि का भी नियमानुसार शीघ्र भुगतान करने को कहा। उपायुक्त की इस पहल से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता दिखाई दी।
#Giridihviews #GiridihNews #RamniwasYadav #PensionYojana