⛔ मीरगंज ढाला के निकट डायवर्सन एवं ओवर ब्रिज का शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर राजद -भाकपा का जनाक्रोश प्रदर्शन
मधेपुरा- मुरलीगंज मुख मार्ग, एन एच 231, मीरगंज ढाला के निकट राजद एवं भाकपा के कार्यकर्ताओं ने डायवर्सन एवं ओवर ब्रिज की शीघ्र निर्माण के मांग को लेकर किया जनाक्रोश प्रदर्शनl आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान यातायात को बाधित कर किया अपने गुस्से का इजहार l प्रदर्शनकरियों ने जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी l
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि शासन और प्रशासन की संवेदनहीन रवैया के कारण मीरगंज ढाल के निकट बिना डायवर्शन निर्माण के लंबे समय से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है l
उन्होंने कहा कि जर्जर एवं जानलेवा बन चुकी
जोरगामा एवं रतन पट्टी सड़क से यात्रा करना मौत को आमंत्रित करने के बराबर है l भाकपा नेता ने शीघ्र डायवर्सन एवं जर्जर जोरगामा और रतनपट्टी सड़क का निर्माण शीघ्र करने की मांग की l
उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस देर रात गस्ती नहीं करती ,जिस कारण जोरगामा और रतनपट्टी मार्ग सहित इस इलाके में अपराधी घटनाएं बढ़ गई है , स्थानीय पुलिस प्रशासन इस इलाके में पुलिस गश्ती तेज करना सुनिश्चित करे l उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो महागठबंधन आर -पार की लड़ाई के लिए मजबूर होगी।
राजद के प्रदेश महासचिव डॉक्टर मनोज कुमार यादव ने कहा कि बिना डायवर्शन का निर्माण किए बिना कोई भी सड़क एवं ओवर ब्रिज का निर्माण करना गैरकानूनी है l
उन्होंने कहा कि आवंटित राशि का बंदर वाट कर जनता को नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन डायवर्सन का निर्माण शीघ्र करे अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे l
राजद के प्रखंड अध्यक्ष इरफान अहमद, भाकपा के अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा ,वरीय नेता अनिल भारती ,सहायक अंचल मंत्री मोहम्मद सिराज, राजद के नगर अध्यक्ष सुशील यादव एवं वरीय नेता उमेश यादव ने कहा कि शासन और प्रशासन की संवेदनहीन रवैया नहीं सहेंगे l नेताओं ने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करेंगे l
प्रदर्शन में राजद के नेता डॉक्टर नजीर, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद जुबेर, रामकुमार यादव, मोहम्मद मुन्ना आलम, बबलू रजक, भाकपा नेता रोशन कुमार यादव, विवेक यादव, रंजीत वर्मा, डॉक्टर सोनेलाल महतो, सुरेंद्र किस्कु, बालकृष्ण यादव, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थेl
इन नेताओं ने कहा कि मीरगंज नहर होकर डायवर्सन का निर्माण किया जा सकता है या रहिका ढाला से मुख्य सड़क को जोड़ा जा सकता है l
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times