Public App Logo
Profile Picture

Murari Singh

@murari15993505
642Followers
1Following
स्कूल के MDM चावल को ऑटो से ले जाने पर ग्रामीणों ने पकड़ा, मुरलीगंज में हंगामा

1. गंगापुर के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय खुसरूपुरपट्टी का मामला, ग्रामीणों ने लगाया चावल बाहर भेजने का आरोप

2. ऑटो रोकने के बाद ग्रामीणों और आरोपित पक्ष में धक्कामुक्की, घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
3. पुलिस ने ऑटो किया जब्त, प्रधान शिक्षिका के पति ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश; जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा के मुरलीगंज से स्कूल के मिड-डे मील यानी पीएम पोषण योजना के चावल को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गंगापुर पंचायत के खुसरूपुरपट्टी वार्ड नंबर-2 स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय से चावल ऑटो पर लादकर ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने ऑटो को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और ग्रामीणों तथा आरोपित पक्ष के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार दोपहर झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय की प्रधान शिक्षिका माला देवी के पति रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव और उनके बेटे प्रिंस कुमार के माध्यम से स्कूल के स्टोर रूम से चावल ऑटो पर लदवाकर बाहर भेजा जा रहा था। ऑटो रतनपट्टी निवासी कुंदन दास चला रहे थे। स्कूल से निकलते समय ग्रामीणों ने ऑटो को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने के बाद आरोप है कि ऑटो पर लदा चावल वापस विद्यालय के स्टोर रूम में रखवा दिया गया। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया है। ग्रामीणों ने थाने में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल के चावल की बिक्री पहले भी की जाती रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वहीं, प्रधान शिक्षिका के पति रविंद्र कुमार उर्फ खोखा यादव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
मुरलीगंज थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नूरुल हक का कहना है कि ऑटो जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विद्यालय से चावल किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर चावल सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आवंटित एमडीएम का था, तो उसे विद्यालय के स्टोर रूम से ऑटो पर लादकर बाहर क्यों ले जाया जा रहा था? और अगर आरोप गलत हैं, तो चावल को वापस विद्यालय के स्टोर रूम में क्यों रखवाया गया?
इस मामले में जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
📹 Sanjay Kumar मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
स्थानीय होली क्रॉस स्कूल, चकला चौक तथा होली क्रॉस बालिका विद्यालय में देशभक्ति एवं उल्लास के वातावरण में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। होली क्रॉस स्कूल की प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी ने  तिरंगा ध्वज फहराया।इस अवसर पर पहली बार वंदे मातरम राष्ट्रगीत का गायन किया गया वंदे मातरम गीत के स्वर से पूरा परिसर गूंज उठा।तत्पश्चात ध्वजारोहण तथा उसके साथ ही राष्ट्रगान जन गण मन का गायन समवेत स्वर में किया गया। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर छह में शनिवार दोपहर खाना मांगने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि नशे की हालत में पति प्रवेश ऋषिदेव ने अपनी 22 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ मारपीट की। मारपीट में लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इलाज के दौरान शनिवार रात करीब 11 बजे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मधेपुरा में उसकी मौत हो गई। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
🚨 यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 🚉🌙
पाटलिपुत्र–पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नाइट स्पेशल ट्रेन 🔥
17 अगस्त से यह ट्रेन पाटलिपुत्र से हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक जाएगी।
🕚 पाटलिपुत्र से ट्रेन संख्या 03216
📅 17 अगस्त से 16 सितंबर तक
➡️ बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर प्रतिदिन
⏰ रात 11:00 बजे प्रस्थान
🕘 पूर्णिया कोर्ट से ट्रेन संख्या 03215
📅 18 अगस्त से 17 सितंबर तक
➡️ गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर प्रतिदिन
⏰ सुबह 9:10 बजे प्रस्थान
📍 प्रमुख ठहराव: पाटलिपुत्र • हाजीपुर • मुजफ्फरपुर • समस्तीपुर • हसनपुर • खगड़िया • सहरसा • मधेपुरा • मुरलीगंज • बनमनखी • पूर्णिया कोर्ट
यह ट्रेन छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, मजदूरों और आम यात्रियों के लिए पटना एवं पूर्णिया के बीच आवागमन को और सुविधाजनक बनाएगी।
🙏 इस महत्वपूर्ण रेल सुविधा की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पोस्ट को अपने WhatsApp ग्रुप, दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
📹 Sanjay Kumar Madhepura Times 
@followers
🔴 लायंस क्लब मधेपुरा की महिला सदस्यों ने मनाया सावन महोत्सव। मधेपुरा के जीवन सदन में कई कार्यक्रम आयोजित।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🔴 मुरलीगंज। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार प्रभावी कार्रवाई करने वाले प्रशिक्षु डीएसपी सह मुरलीगंज थानाध्यक्ष नूरूल हक को कोसी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस स्तर पर यह सम्मान मुरलीगंज थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई कार्रवाई और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
🇮🇳 DPS जूनियर में धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापिका अर्पणा कुमारी ने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान बच्चे देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधेपुरा लायंस क्लब द्वारा हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सचिव आलोक कुमार द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर की गई। 
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
🇮🇳 मधेपुरा नगर परिषद् में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने किया ध्वजारोहण।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🇮🇳 मधेपुरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।  बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने किया ध्वजारोहण।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🔴 मधेपुरा में मनाया गए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस। प्रभारी मंत्री शीला मंडल, डीएम अभिषेक रंजन, एसपी डॉ संदीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों तथा समाजसेवियों ने निकाला कैंडल मार्च। सुनिए क्या कह रहे हैं मधेपुरा डीएम...
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर अपराध और असामाजिक तत्वों पर खास नजर है। मधेपुरा एसपी डॉ संदीप सिंह बता रहे हैं...
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🔴 मधेपुरा नगर परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा, बीपी मंडल चौक तक गूंजे देशभक्ति के नारे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद मधेपुरा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर बीपी मंडल चौक तक पहुंची।
यात्रा में कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यालय कर्मी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य पार्षद कविता शाहा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर नागरिक को गर्व के साथ तिरंगा फहराना चाहिए। मुख्य पार्षद कविता शाहा ने भी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की।यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। कार्यालय के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
01 सितंबर को भाकपा की 'बदलाव जरूरी है' रैली की तैयारी के  मद्देनजर 6 अगस्त से जारी  राष्ट्रव्यापी पदयात्रा के आठवें दिन मधेपुरा प्रखण्ड के खोपैती पहुंची पदयात्रा. पदयात्रा मुड़बल्ला उत्तरबारी से निकलकर दलित टोला, बाबुआनटोला, कोशी कॉलोनी होते उच्च विद्याल खोपैैती तक पहुंची.
 पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ,अंचल मंत्री व पूर्व मुखिया बाल किशोर यादव आदि कर रहे थे।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
🔴 01 सितंबर को भाकपा की 'बदलाव जरूरी है' रैली की तैयारी जोरों पर l आज आठवें दिन भाकपा का पदयात्रा खोपैती पहुंची l
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🔴 पटाखे की चिंगारी से सिंहेश्वर मंदिर के पंडाल में लगी आग, बड़ा हादसा टला 

सिंहेश्वर, मधेपुरा। सिंहेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार की रात शादी समारोह के दौरान पटाखे की चिंगारी से मंदिर परिसर में लगे पंडाल में आग लग गई। देखते ही देखते पंडाल का करीब 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा जलकर राख हो गया। आग लगते ही मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सिंहेश्वर मंदिर में शादी समारोह के लिए आए वर-वधू के दोस्तों और रिश्तेदारों द्वारा मंदिर परिसर में 60 शॉट वाला स्काई पटाखा छोड़ा गया। पटाखा आसमान में जाकर रंग-बिरंगी चिंगारियां बिखेरता है। इसी दौरान चिंगारी मंदिर परिसर में लगे पंडाल पर जा गिरी, जिससे पंडाल में आग लग गई।
आग लगते ही उत्तम टेंट हाउस के सजग कर्मियों श्रवण कुमार, राहुल यादव, किश्टो सिंह, अनिल डाक्टर, छोटू कुमार और नितिश कुमार के साथ मंदिर के गार्ड दिलीप कुमार एवं आदर्श कुमार ने तत्काल मोर्चा संभाला। कर्मियों ने सीओटू अग्निशामक के आठ गैस सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। उनकी तत्परता से आग को तेजी से फैलने से रोक लिया गया और बड़ी घटना टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन पंडाल की ऊंचाई तक पानी पहुंचाने में परेशानी हुई। अग्निशमन कर्मी पाइप लेकर बांस के सहारे ऊपर नहीं चढ़ पा रहे थे। इसके बाद टेंट हाउस के कर्मी खुद बांस पर चढ़े और पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया, ताकि पंडाल में आग की कोई चिंगारी शेष न रह जाए।

गौरतलब है कि सावन-भादो के दौरान मंदिर परिसर में अग्निशमन की गाड़ियां तैनात रहती हैं, लेकिन घटना के समय अग्निशमन वाहन मंदिर परिसर में उपलब्ध नहीं था। समय रहते टेंट हाउस कर्मियों और मंदिर के गार्डों की तत्परता से आग को पंडाल के दूसरे हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पतरघट वार्ड नंबर 16 निवासी वर प्रवीण कुमार के साथ 3 लोगों को पुछताछ के लिए थाना ले गई। वर प्रवीण कुमार ने बताया कि वह 5-6 लोगो के साथ मंदिर में शादी की विधि पूर्ण कर रहा था। पटाखा कौन छोड़ रहा था हमको पता नहीं।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
🔴 मधेपुरा। सूखे नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मिठाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम का आयोजन मुखिया नवीन कुमार के नेतृत्व में किया गया। विद्यालय से निकली प्रभात फेरी मेन रोड होते हुए मिठाई गांव के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
मधेपुरा। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, मधेपुरा के तत्वावधान में गुरुवार को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में पेंटिंग एवं रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं को रंगों और आकृतियों के माध्यम से जीवंत रूप प्रदान किया।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
🔴 मधेपुरा। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिला प्रशासन, मधेपुरा के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों सहित पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्काउट-गाइड, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत समाहरणालय परिसर से हुई। यात्रा बी.पी. मंडल चौक, बस स्टैंड होते हुए भूपेंद्र चौक तक पहुंची। लगभग 1 किलोमीटर लंबी यात्रा में जिलाधिकारी स्वयं पैदल शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के जोश एवं उत्साह से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।

यात्रा के मार्ग में सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जुटी रही। विशेष रूप से स्कूली बच्चों एवं खिलाड़ियों में तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भी पूरे जोश के साथ यात्रा में सहभागिता की। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

यात्रा के शुभारंभ से पूर्व समाहरणालय परिसर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति नागरिक दायित्वों की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि देशभर में संचालित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति प्रेम, सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करना तथा समाज के सभी वर्गों एवं समुदायों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता के साथ राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का अवसर है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय मूल्यों एवं देशभक्ति की भावना से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों एवं गांवों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की।

कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री आम्रपाली कुमारी ने जिलेवासियों को ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने की शुभकामनाएं देते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि नागरिक तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अभियान की वेबसाइट पर अपलोड कर प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 13 अगस्त को बी.पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागी देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति देंगे।

तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन में आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जिले में बढ़ते जनउत्साह को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अनिल बसाक, अपर समाहर्ता श्री अरुण कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. चंदा कुमारी, अरुण कुमार, लूसी कुमारी, डॉ. संतोष कुमार, रत्नेश कुमार, सहित विभिन्न संस्थानों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा ने जिलेवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने की प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
📹 Murari Kumar Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
मधेपुरा के होली क्रॉस स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.  ज्ञात हो कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 9 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाता है. इसका उद्देश्य देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और व्यक्तिगत जुड़ाव को बढ़ाना है.
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
Video 20
*तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर डीएम-एसपी ने सिंघेश्वर मंदिर परिसर का किया गहन निरीक्षण* 

 *श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं विधि-व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश* 

मधेपुरा। सावन माह की तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने आज संयुक्त रूप से बाबा सिंहेश्वर मंदिर परिसर एवं शिवगंगा का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की संख्या में संभावित वृद्धि को देखते हुए पुरुष श्रद्धालुओं के लिए की गई बैरिकेडिंग को जीआई पाइप के माध्यम से और विस्तारित किया जाए, ताकि जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कम से कम कठिनाई हो तथा वे सुगमतापूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे सभी श्रद्धालु सुविधापूर्वक जलाभिषेक कर संतुष्ट होकर मंदिर परिसर से बाहर निकल सकें।

जिला पदाधिकारी ने शिवगंगा एवं मंदिर परिसर में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर पंचायत सिंहेश्वर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल साफ-सफाई कराते हुए नियमित रूप से सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी गंदगी एवं कचरा जमा न हो।

शिवगंगा घाट पर की गई बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी ने आवश्यक सुधार एवं विस्तार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा अप्रिय घटना की संभावना नहीं रहनी चाहिए। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप सिंह ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को तीसरी सोमवारी को संभावित भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने को कहा।

 *श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला प्रशासन* 

जिला प्रशासन ने सावन माह में बाबा सिंहेश्वर मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा, सुगम जलाभिषेक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर परिसर में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति द्वारा भी स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

जिला प्रशासन ने मधेपुरा सहित आसपास के जिलों एवं नेपाल से आने वाले शिवभक्तों से अपील की है कि वे श्रद्धा एवं आस्था के साथ बाबा सिंहेश्वर धाम पहुंचें, निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करें और शांतिपूर्ण एवं सुगम तरीके से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

जिला प्रशासन की अपील : *आपकी आस्था हमारी जिम्मेदारी है—सभी शिवभक्तों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम जलाभिषेक के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।*
*मधेपुरा में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारी*

मधेपुरा। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत मधेपुरा में 12 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 12 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय परिसर, मधेपुरा से होगा। यहां से तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भूपेंद्र नारायण मंडल चौक (कॉलेज चौक) पहुंचेगी। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, युवा, छात्र एवं आम नागरिक शामिल होंगे।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोग देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्देश्य जिले के लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से जोड़ना और प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अभियान को सफल बनाएं। राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए इसके प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भाव प्रत्येक नागरिक में होना चाहिए।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल होने और ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने की अपील की है।
मुरलीगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा छठे दिन मंगलवार को मुरलीगंज प्रखंड के पोखराम, नवटोलिया बेलो और चामगढ़ गांवों में पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा तथा सहायक अंचल मंत्री मोहम्मद सिराज कर रहे थे।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)
मुरलीगंज (मधेपुरा)। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मीरगंज में छात्र के साथ मारपीट के मामले को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति (विशिस) की अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य वीणा देवी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने विद्यालय के शिक्षक सिराजूल उर्फ इकबाल पर अपने पुत्र आशीष कुमार, वर्ग आठ, के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)