चंबा में तिब्बती समुदाय का चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, तिब्बत की आजादी की उठी मांग
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 18 अगस्त
जिला मुख्यालय चंबा में तिब्बती समुदाय के लोगों ने चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने चीन विरोधी नारे लगाते हुए तिब्बत को स्वतंत्र देश बनाने की मांग उठाई।
रैली के दौरान तिब्बती समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि चीन की ओर से तिब्बत में रहने वाले लोगों के साथ लगातार कथित तौर पर प्रताड़ना की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की संस्कृति, पहचान और अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए चीन की नीतियों के खिलाफ अपना रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तिब्बत के लोग लंबे समय से अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत के लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।
रैली के दौरान चंबा में चीन विरोधी नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत की आजादी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए चीन की नीतियों का विरोध किया।
पुरवू डेम्डुल, अध्यक्ष, डलहौजी तिब्बत समुदाय।
#Chamba #TibetanCommunity #Tibet #FreeTibet #TibetFreedom #ChinaProtest #ChinaAgainstProtest #ChambaNews #TibetanProtest #TibetIssue #PangiLiveNews #HimachalPradesh #BreakingNews #LatestNews