कटनी नगर: विधायक संजय पाठक की फर्म से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी: करेली से 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹28 लाख जब्त
कटनी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक संजय पाठक की फर्म में हुई करीब 1 करोड़ 49 लाख 60 हजार रुपये की बड़ी साइबर ठगी के मामले में कटनी जिले की रंगनाथनगर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी जिले नरसिंहपुर के करेली से चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को सभी आरोपियों को स्थानीय न्य