मंझनपुर: राइफल के साथ वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती देने का आरोप, कौशाम्बी पुलिस ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश का कौशाम्बी जिले में सोशल मीडिया पर राइफल के साथ एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। वायरल वीडियो को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि युवक हथियार का प्रदर्शन करते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक का नाम कमल यादव बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।